WhatsApp: सिर्फ व्हाट्सऐप पर सेव कर सकेंगे फोन नंबर, लिंक डिवाइस भी हुआ अपडेट

WhatsApp पर दो नए फीचर रोलआउट हो गए हैं। अब आप लिंक डिवाइस के जरिए अपने कॉन्टेक्ट्स को मैनेज कर सकेंगे। साथ ही नया Save Only on WhatsApp फीचर हुआ रोलआउट।

Published By: Manisha | Published: Oct 22, 2024, 08:26 PM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। इसी बीच आज इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए 2 जरूरी फीचर को रिलीज किया है। एक फीचर लिंक डिवाइस के लिए हैं, तो दूसरा फीचर बिजनेस अकाउंट चलाने वाले यूजर्स के काम आने वाला है। व्हाट्सऐप यूजर्स अब अपने लिंक डिवाइस के जरिए भी कॉन्टेक्ट्स को एड व एडिट कर सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ प्राइमरी डिवाइस तक ही सीमित थी। इसके अलावा, Save Only on WhatsApp फीचर भी रोलआउट हो गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स नए फोन नंबर को फोन की जगह सीधे व्हाट्सऐप पर ही सेव कर सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp ने अपने Blog Post के जरिए 2 नए फीचर का ऐलान कर दिया है। ये दो फीचर Add Contacts Across Devices और Save Only to WhatsApp हैं। इन फीचर्स की जानकारी इससे पहले कई बार लीक्स व बीटा वर्जन में स्पॉट की जा चुकी है। वहीं, अब फाइनली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने इस फीचर को रोलआउट कर दिया है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Add Contacts Across Devices

Add Contacts Across Devices फीचर की बात करें, तो यूजर्स अब लिंक डिवाइस फीचर के जरिए कनेक्टेड डिवाइस से भी नए फोन नंबर व्हाट्सऐप में सेव कर सकेंगे। सिर्फ नंबर सेव करना ही नहीं बल्कि वह लिंक डिवाइस के जरिए पुराने नंबर को एडिट भी कर सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ प्राइमरी डिवाइस तक सीमित थी। नया फोन नंबर आप प्राइमरी डिवाइस के जरिए ही सेव कर सकते थे। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

Save Only to WhatsApp

Save Only to WhatsApp फीचर की बात करें, तो इस फीचर के जरिए यूजर्स फोन नंबर को सिर्फ व्हाट्सऐप पर ही सेव कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो कि अपने पर्सनल व प्रोफेशनल कॉन्टेक्ट्स को अलग-अलग रखना चाहते हैं। यह फीचर बिजनेस व्हाट्सऐप वाले यूजर्स के काफी काम आने वाला है, जिसमें वे अपने क्लाइंट्स के कॉन्टेक्ट्स को फोन में सेव न करके सिर्फ व्हाट्सऐप में सेव कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।