बड़े काम के हैं ये पांच सरकारी मोबाइल ऐप, अपने स्मार्टफोन में करें तुरंत डाउनलोड
भारत सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कई ऐप्लिकेशन पेश की हैं। आज हम आपको नीचे उन ही में कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Published By: ajay verma | Published: May 29, 2023, 07:43 PM (IST)
हाइलाइट
- भारत सरकार ने कई सारे मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं।
- इन ऐप्स के जरिए लोगों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
- ये मोबाइल ऐप्स लोगों के बहुत काम आएंगे।
केंद्र सरकार ने देश में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए कई सारे अभियान चलाए हैं। इसके साथ ही कई सरकारी मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए हैं। आज हम आपको इस खबर में उन ही में से कुछ चुनिंदा मोबाइल ऐप के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन ऐप्लिकेशन पर डालते हैं एक नजर...
Digilocker
इस सरकारी मोबाइल ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तैयार किया है। इस ऐप में डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉरमेट में रखने की सुविधा मिलती है। आप इसे कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
mAadhaar
यह मोबाइल ऐप हिंदी, बांग्ला, कन्नड़ समेत कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप इस ऐप के जरिए घर बैठे आधार में नाम और एड्रेस जैसी जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में आधार कार्ड को डिजिटली स्टोर किया जा सकता है। एमआधार ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है।
mPassport Sewa
पासपोर्ट सेवा ऐप के माध्यम से आप अपने आसपास के पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं। साथ ही, पासपोर्ट के लिए किए गए आवेदन की स्थिति जान सकते हैं। इस ऐप को विदेश मंत्रालय के कॉउंसलर, पासपोर्ट और वीजा (सीपीवी) विभाग ने बनाया है।
Umang
उमंग बहुत काम का ऐप है। इस ऐप्लिकेशन के जरिए इनकम टैक्स, ईपीएफओ, गैस सिलेंडर, पासपोर्ट और आधार जैसी सेवाओं का उपयोग किया सकता है। इसके अलावा, आपको ऐप में किसानों, शिक्षा, युवा, राशन, पुलिस, लोक शिकायत और यूटिलिटी बिल सहित कई तरह की सेवाएं मिलेंगी। सरकार ने लॉन्च के दौरान कहा कि इस ऐप को खासतौर पर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
mParivahan
आप इस ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको परिवहन से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, आप ऐप में नजदीकी आरटीओ ऑफिस का भी पता लगा सकते हैं। यह मोबाइल ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।
इस महीने लॉन्च किया यह पोर्टल
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस महीने Sanchar Saathi पोर्टल को लॉन्च किया था। इस खास पोर्टल के जरिए यूजर अपने चोरी या फिर गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही, पोर्टल पर फोन को ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर पोर्टल के जरिए मोबाइल कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि इसे स्पेशली देश के लोगों की सुविधा के लिए जारी किया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।