Uber ने लॉन्च किया नया 'Group Rides' फीचर, होगी पैसों की बचत

Uber अपने यूजर्स के लिए 'Group Rides' फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से यूजर राइड फेयर को अपने दोस्तों के साथ बांट सकते हैं। इससे वह 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।

Published By: ajay verma
Published: Aug 22, 2023, 08:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Uber 'Group Rides' फीचर को लॉन्च किया है।
  • इस फीचर की मदद से यूजर्स पैसा बचा सकते हैं।
  • इसमें यूजर्स को बिल स्प्लिट करने की सुविधा मिलेगी।

Uber ने अपने प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए नया फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम 'Group Rides' है। इस फीचर की मदद से यूजर्स राइड बिल को अपने दोस्तों के साथ स्प्लिट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर कॉस्ट-इफेक्टिव है और यह तब यूजर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा, जब वह अपने दोस्तों के साथ एक ही डेस्टिनेशन पर जा रहे होंगे। यूजर्स इस नए फीचर से पूरे 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। इसकी खूबी है कि यह सुविधा अलग-अलग पिकअप लोकेशन होने पर भी कार्य करती है।

कितने सदस्यों में बांट पाएंगे बिल

Uber ने बताया कि यूजर्स ग्रुप राइड्स फीचर के जरिए एक बार में केवल तीन ही सदस्यों के साथ राइड फेयर को बांट सकते हैं। इसके साथ ही फीचर में अधिकतम पांच स्टॉप लोकेशन को जोड़ा जा सकता है। कंपनी ने आगे बताया कि ग्रुप राइड में यूजर्स अपने दोस्तों को लिंक भेजकर उसमें ऐड कर सकते हैं।

Uber पर ऐसे बुक करें ग्रुप राइड

  • अपने स्मार्टफोन पर Uber ओपन करें।
  • नीचे वाले टैब में जाकर Services पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Group Ride फीचर मिलेगा, उसपर टैप करें।
  • अपनी फाइनल ड्रॉप लोकेशन को एंटर करें।
  • अब आपको अपने दोस्तों को लिंक भेजने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप उन्हें ग्रुप राइड में जोड़ पाएंगे।
  • जब आपके दोस्त आपके द्वारा भेजे गए लिंक पर टैप करेंगे, तो वह अपने आप ग्रुप राइड से जुड़ जाएंगे।
  • इसके बाद आपकी राइड शुरू हो जाएगी।
  • नोट : Uber के नए फीचर ग्रुप राइड में जुड़ने वाले सदस्यों को पिकअप लोकेशन ऐड करने की सुविधा मिलती है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उबर ने इस साल मई में अपने प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान की थी। इसकी मदद से यूजर्स अब उबर ऐप से कैब के अलावा फ्लाइट की टिकट बुक करा सकते हैं। फिलहाल, यह सर्विस अमेरिका के यूजर्स के लिए है। उम्मीद की जा रही है कि इस सेवा को जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।