Uber यूजर्स के लिए खुशखबरी, एक साथ तीन कैब राइड कर पाएंगे बुक
Uber ने Concurrent Rides फीचर पेश किया है, जिसके जरिए लोग अपने दोस्त या फिर परिवार के सदस्यों के लिए एक साथ तीन राइड बुक कर सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Jul 30, 2024, 10:18 AM (IST)
हाइलाइट
- Uber लोकप्रिय कैब सर्विस ऐप है
- कंपनी ने Concurrent Rides फीचर पेश किया है
- इसके जरिए लोग एक साथ तीन राइड बुक कर सकते हैं
Uber ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। इसका नाम Concurrent Rides है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स अपने जानने वाले के लिए एक साथ तीन राइड बुक कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि यह सुविधा उबर के डेवलपिंग प्रोडकट्स का बेहतरीन उदाहरण है। इसका इस्तमाल करने वाले यूजर ड्राइवर को सीधा कैश देकर या फिर ऐप के माध्यम से पेमेंट कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉनकरंट राइड फीचर को भारत से पहले कई देशों में पेश किया जा चुका है।
जल्द होगा रोलआउट
उबर के मुताबिक, Concurrent Rides फीचर को भारत में पेश किया गया है। इसे जल्द ही फेस मैनर में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह कंफर्म नहीं किया गया है कि किन शहरों में इस सुविधा का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने आगे कहा कि जब यूजर अपने दोस्त या फिर परिवार के किसी सदस्य के लिए राइड बुक करेंगे, तो उस राइड डिटेल की जानकारी व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से मिलेगी।
इसमें ड्राइवर का नाम से लेकर फोर-डिजिट पिन तक होगी, जिसे शेयर करने पर राइड शुरू होगी। अच्छी बात यह है कि यूजर इन राइड को ऐप के जरिए ट्रैक कर पाएंगे। इससे गेस्ट को उबर ऐप उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
OLA को मिलेगी टक्कर
कैब बुकिंग ऐप उबर के नए फीचर के आने से OLA को जोरदार टक्कर मिलेगी, जो वर्तमान में सीमित पेमेंट ऑप्शन्स के साथ एक बार में दो राइड बुक करने की सुविधा देता है। बता दें कि ओला यूजर्स को सिंगल पेमेंट का उपयोग करके एक ही समय में दो बुकिंग की अनुमति नहीं देता है। इसका मतलब है कि किंग करने वाले को या तो दो अलग-अलग ऑनलाइन भुगतान विकल्प को चुनना होगा या फिर कैश से पेमेंट करनी होगी।
पिछले साल लॉन्च किया यह फीचर
कैब सर्विस ऐप उबर ने पिछले साल दिसंबर में लंबी यात्रा करने के लिए राउंड ट्रिप फीचर को रोलआउट किया था। इससे यूजर्स एक ही कार व ड्राइवर को बुक करके शहर में कई जगह जाकर वापस अपने घर आ सकते हैं। इसका फायदा बिजनेस और वेकेशन पर आने वाले लोगों को मिलता है।
फीचर की बात करें, तो राइडर इसके जरिए पांच दिन के लिए राउंड ट्रिप बुक कर सकते हैं। इसमें कार और ड्राइवर आपके साथ रहेगा। राउंड ट्रिप के किराये में वेटिंग और ड्राइवर के रातभर ठहरने का चार्ज शामिल होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।