Twitter अकाउंट चलाने के लिए अब देगा पड़ेगा ID प्रूफ! आ रहा नया फीचर
जल्द ही यूजर्स को Twitter इस्तेमाल करने के लिए अपनी ID देनी पड़ सकती है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट आईडी के जरिए आपके अकाउंट की पहचान सुनिश्चित करेगी।
Published By: Manisha | Published: Feb 02, 2023, 08:48 PM (IST)
हाइलाइट
- ID प्रूफ के जरिए वेरिफाइ होगा आपका अकाउंट
- ऑनलाइन सामने आई इस नए आईडी फीचर की जानकारी
- बैन ट्विटर अकाउंट के लिए भेज सकेंगे रिव्यू रिक्वेस्ट
Twitter जल्द ही एक नया फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर के तहत अब आपके अकाउंट में वेरिफाइड टिक के साथ एक नया बैज नजर आएगा। यह बैज इंडिकेट करेगा कि यह अकाउंट ID वेरिफाइड है। आसान शब्दों में समझाएं, तो जल्द ही यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए अपनी ID देनी होगी। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट आईडी के जरिए आपके अकाउंट की पहचान सुनिश्चित करेगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी जानकारी।
Jane Manchun Wong ने अपने Twitter अकाउंट के जरिए इस अपकमिंग ID Verification फीचर की जानकारी दी है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस फीचर के तहत यूजर्स को ट्विटर को अपनी आईडी प्रूफ देना होगा। इस आईडी प्रूफ के जरिए ट्विटर सुनिश्चित करेगा कि अकाउंट चलाने वाले शख्स असली है या फिर फर्जी। Wong ने अपने ट्वीट में इस फीचर की पहली तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता ह कि वेरिफाइड अकाउंट डिटेल्स में दो सेक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक सेक्शन में लिखा है 'This Account is verified because it's subscribed to Twitter Bule'। वहीं, दूसरे सेक्शन में जानकारी दी गई है कि 'This Account is ID verified।'
ट्विटर के इस अपकमिंग फीचर के जरिए भले ही ट्विटर पर मौजूद शख्स की पहचान स्थापित हो, लेकिन यह फीचर यूजर प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताएं बढ़ा देता है।
Twitter पर सस्पेंड अकाउंट को दोबारा कर सकेंगे चालू
Twitter ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह सस्पेंड अकाउंट को रिव्यू करेंगे। इसके लिए यूजर को सस्पेंड अकाउंट को रिव्यू करने की रिक्वेस्ट करनी होगी। ट्वीट में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके यूजर अपनी अपील सबमिट कर सकता है।
Elon Musk ने ट्विटर खरीदने के कुछ समय बाद ही कई अकाउंट्स से बैन हटा दिया था। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प, कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन और कई श्वेत राष्ट्रवादी और दूर-दराज के सदस्य शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रम्प की बहाली के लिए मस्क ने पोल क्रिएट करके यूजर्स से उनकी राय मांगी थी और पोल के रिजल्ट के आधार पर अकाउंट को फिर से चालू किया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।