Twitter स्क्रॉल करते वक्त मिलेगा फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस, नहीं दिखेगा टॉप और बॉटम पार्ट

Twitter के लेटेस्ट Android वर्जन पर हमें स्क्रॉलिंग करते वक्त यह नया फुल-स्क्रीन कॉन्टेंट एक्सपीरियंस प्राप्त हुआ। पहले ट्विटर होम पेज को स्क्रोल करते वक्त आपको टॉप और बॉटम टैब देखने को मिलती थी। टॉप पर For You और Following मौजूद हैं। वहीं, बॉटम में 5 अलग सेक्शन जैसे होम, सर्च, Twitter Spaces, नोटिफिकेशन और इनबॉक्स मिलते हैं।

Published By: Manisha | Published: Apr 10, 2023, 08:21 PM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter के लेटेस्ट Android वर्जन पर इस बदलाव को देखा गया है
  • स्क्रोलिंग के दौरान देख सकेंगे फुल-स्क्रीन कॉन्टेंट
  • यह अपडेट फेज मैनर में रोलआउट किया गया है

Twitter पर अब यूजर्स को फुल-स्क्रीन कॉन्टेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर फुल-स्क्रीन कॉन्टेंट को इनेबल कर दिया है। यह एक्सपीरियंस आपको स्क्रॉलिंग के वक्त मिलने वाला है। कंपनी ने इस अपडेट को फेज मैनर में रोलआउट किया है। फिलहाल, ट्विटर के लेटेस्ट Android वर्जन पर इस बदलाव को देखा गया है। वहीं, कुछ यूजर्स को अब भी पुराने जैसा स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिल रहा है। संभावना है कि आने वाले समय में उन यूजर्स को भी यह अपडेट प्राप्त हो। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू

Twitter के लेटेस्ट Android वर्जन पर हमें स्क्रॉलिंग करते वक्त यह नया फुल-स्क्रीन कॉन्टेंट एक्सपीरियंस प्राप्त हुआ। पहले ट्विटर होम पेज को स्क्रॉल करते वक्त आपको टॉप और बॉटम टैब देखने को मिलती थी। टॉप पर For You और Following मौजूद हैं। वहीं, बॉटम में 5 अलग सेक्शन जैसे होम, सर्च, Twitter Spaces, नोटिफिकेशन और इनबॉक्स मिलते हैं। और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

और पढें: इंटरनेट पड़ा ठप, X और ChatGPT जैसी कई साइट्स हुई डाउन, यूजर्स हुए परेशान

वहीं, अब नए अपडेट के बाद जब आप स्क्रॉल करेंगे, तो होम फीड पर फुल-स्क्रीन कॉन्टेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। स्क्रॉलिंग के दौरान ऊपर और नीचे दोनों ही बार हट जाएंगे। वहीं, स्क्रॉलिंग करते हुए जैसे ही आप टॉप ट्वीट्स पर क्लिक करके ऊपर जाएंगे तो आपको फिर से टॉप और बॉटम पार्ट्स नजर आने लगेंगे।

जैसे कि हमने बताया यह अपडेट फेज मैनर में रोलआउट किया गया है। अभी कुछ ही यूजर्स को नए अपडेट के साथ यह नया फुल-स्क्रीन स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्राप्त हुआ है। अब भी कई ऐसे यूजर्स हैं, जिन्हें अपने ट्विटर ऐप पर यह नया बदलाव नहीं मिला है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ समय में हर किसी को यह नया फीचर प्राप्त हो।

Elon Musk ने बदला Twitter का लोगो

कुछ समय पहले Twitter ने अपना लोगो बदलकर सबको हैरान कर दिया था। उस समय ट्विटर की नीली चिड़िया वाले लोगो की जगह एक डॉगी DOGE की तस्वीर को ट्विटर का लोगो बना दिया था। हालांकि, अब ट्विटर ऐप और वेब दोनों ही वर्जन पर पहले की तरह नीली चिड़िया देखने को मिल रही है। इससे पहले भी एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो बदलने को लेकर संकेत दिए थे। फरवरी में भी एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट किया था, जिसमें एलन मस्क ने CEO लिखे हुई टी-शर्ट पहने एक डॉगी की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।