National Technology Day 2023: भारतीय ऐप्स, जिन्होंने डिजिटल इंडिया मिशन को दी रफ्तार
National Technology Day 2023 के मौके पर हम ऐसे भारतीय पेमेंट ऐप्स की बात करेंगे, जिन्होंने डिजिटल इंडिया के सपने को सफल करने में बहुत मदद की है।
Published By: Mona Dixit | Published: May 11, 2023, 10:08 AM (IST)
हाइलाइट
- 11 मई को पूरे भारत में National Technology Day मनाया जाता है।
- डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए कई भारतीयों ने पेमेंट ऐप की सुविधा दी है।
- इंडियन पेमेंट ऐप की लिस्ट में PhonePe, BhartPe, Paytm जैसे नाम शामिल है।
आज पूरे भारत में National Technology Day 2023 मनाया जा रहा है। 11 मई को हर साल इस दिन को मनाया जाता है। भारत में समय के साथ-साथ नई-नई टेक्नोलॉजी को अपनाया जा रहा है। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने मई, 1998 में पांच परमाणु बम परीक्षणों (पोखरण-द्वितीय) की एक सीरीज आयोजित की थी।
पोखरण-द्वितीय की सफलता के बाद सरकार ने 11 मई को 1998 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के रूप में घोषित किया। पहला परमाणु परीक्षण मई 1974 में किया गया था। आज इस खास दिन पर हम कुछ लोकप्रिय भारतीय पेमेंट ऐप के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने डिजिटल इंडिया मिशन में अहम रोल निभाया है।
Indian Payment Apps
Paytm
Paytm एक इंडियन नेशनल फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस में जानी जाती है। इसकी स्थापना 2010 में विजय शेखर शर्मा ने वन97 कम्युनिकेशंस के तहत की थी। आज 20 मिलियन से अधिक बिजनेस डिजिटली पेमेंट लेने के लिए पेटीएम का यूज करते हैं।
300 मिलियन से अधिक भारतीय Paytm के जरिए अपने स्टोर पर पेमेंट करते हैं। इतना ही नहीं, पेटीएम ऐप का यूज बिलों का भुगतान करने, रिचार्ज करने, दोस्तों और परिवार को पैसे भेजने, मूवी टिकट बुक करने और यात्रा टिकट बुक करने के लिए भी किया जाता है।
PhonePe
PhonePe एक भारतीय डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है। PhonePe की स्थापना 2015 में समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर बेस्ड PhonePe ऐप अगस्त, 2016 में लाइव हो गया था। 2017 में कंपनी ने 10 मिलियन ऐप डाउलोड पार कर लिए थे। एक दिन में ऐप 1 मिलियन ट्रांजेक्शन करता है।
BhartPe
BharatPe को छोटे व्यापारियों के लिए एक फिनटेक प्लेटफॉर्म बनाने के लिए 2018 में अशनीर ग्रोवर और शाश्वत नाकरानी ने स्थापित किया था। BharatPe सन 2018 में डिजिटल पेमेंट को सार्वभौमिक बनाने के इरादे से इंटरऑपरेबल शून्य MDR UPI QR लॉन्च करने वाली पहली कंपनी थी। कंपनी एक महीने में 5 करोड़ से अधिक UPI लेनदेन कर रही है, जिसमें वार्षिक टीपीवी 7 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
BHIM
BHIM यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के बेस्ड एक भारतीय मोबाइल पेमेंट ऐप है। इसे नेशनल पेमेंट कॉपोरेशन ऑफ इंडिया ने डेवलप किया था। 30 दिसंबर, 2016 को लॉन्च हुए इस ऐप का उद्देश्य सीधे बैंकों के माध्यम से ई-पेमेंट की सुविधा देना और कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित करना है। इसका नाम इसका नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया था।
mobikwik
MobiKwik भी सन 2009 में स्थापित एक इंडियन पेमेंट सर्विस है, जो मोबाइल फोन-बेस्ड पेमेंट सिस्टम और डिजिटल वॉलेट की सुविधा देती है। बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू ने इसकी स्थापना यूजर्स के लिए डिजिटल भुगतान को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मोबाइल वॉलेट के रूप में की थी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।