Microsoft Teams को मिला नया डिजाइन, आकर्षक बैकग्राउंड के साथ मिलेंगी नई इमोजी
Microsoft ने Teams ऐप के यूजर इंटरफेस को दोबारा डिजाइन किया है। इसमें अब यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट लूप से लेकर नई इमोजी और बैकग्राउंड तक मिलेगा।
Published By: ajay verma | Published: Apr 13, 2023, 02:51 PM (IST)
हाइलाइट
- Microsoft Teams ऐप के यूजर इंटरफेस को दोबारा डिजाइन किया गया है।
- रिवैम्पड टीम्स ऐप में माइक्रोसॉफ्ट लूप का सपोर्ट मिलेगा।
- अपडेटेड टीम्स में नई इमोजी के साथ नए बैकग्राउंड भी मिलेंगे।
Microsoft Teams दुनिया के दिग्गज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप में से एक है। कंपनी ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए इस वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म पर कई सारे फीचर जोड़े हैं। अब कंपनी ने टीम्स के यूजर इंटरफेस को रिडिजाइन किया है। कंपनी का मानना है कि नए डिजाइन के आने से पहले की तुलना में अब ऐप को इस्तेमाल करना बहुत आसान हो गया है और इससे यूजर्स का अनुभव भी बेहतर होगा।
चैनल नेविगेशन हुआ आसान
चैनल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए पोस्ट और रिप्लाई सेक्शन को ऐप के टॉप पर ऐड किया गया है। इससे यूजर्स को ऐप ऑपरेट करने में आसानी होगी। कंपनी का कहना है कि इससे पहले यूजर्स को ऐप में नेविगेट करने में बहुत परेशानी आती थी।
माइक्रोसॉफ्ट लूप
इस टूल को पिछले महीने रिलीज किया गया था, जिसमें तीन एलिमेंट लूप कॉम्पोनेंट, पेज और वर्कस्पेस है। टेक जाइंट ने अब इस टूल को टीम चैट्स में जोड़ा है, जिससे यूजर बिना टीम्स ऐप को बंद किए लूप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा, स्टेज और प्रेजेंटर व्यू को भी अपडेट किया गया है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स मीटिंग के दौरान प्रेजेंटेशन प्रेजेंट करने के साथ पार्टिसिपेंट्स को भी देख पाएंगे।
नया डिजाइन
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने Teams ऐप को नया डिजाइन दिया है, जिसका नाम 'materials like Windows 11 Mica' है। साथ ही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप में नई इमोजी और नए बैकग्राउंड को जोड़ा गया है, जिनका इस्तेमाल यूजर मीटिंग के दौरान कर सकेंगे।
कब मिलेगा नए डिजाइन वाला Teams ऐप
कंपनी ने नए डिजाइन वाले टीम्स ऐप को फिलहाल पब्लिक प्रीव्यू प्रोग्राम के तहत रोलआउट करना शुरू किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दुनियाभर के स्टेबल यूजर्स को ऐप का अपडेट मिलेगा, जिसे इंस्टॉल करने के बाद वह रिवैम्पड डिजाइन को देख पाएंगे।
आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में टीम्स ऐप में Snapchat लेंस का सपोर्ट दिया है। इस सुविधा के आने से यूजर अब वीडियो कॉल के दौरान लेंस का उपयोग कर पाएंगे। इसको रोलआउट करना भी शुरू कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।