Microsoft Teams में आया काम का फीचर, यूजर्स अर्जेंट टैग के साथ भेज सकेंगे जरूरी मैसेज
Microsoft Teams में नया फीचर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स मीटिंग के दौरान मैसेज को महत्वपूर्ण रूप में चिह्नित कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को मैसेज के साथ जरूरी फाइल भी भेजने की सुविधा मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Feb 24, 2023, 04:12 PM (IST)
हाइलाइट
- Microsoft Teams में 'Mark as important' बटन जुड़ा है।
- यूजर इस फीचर के जरिए मैसेज को महत्वपूर्ण रूप में चिह्नित कर सकते हैं।
- इससे पहले व्हाइटबोर्ड और चैट बबल जैसे फीचर्स को जोड़ा गया था।
टेक जाइंट Microsoft ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Teams में काम का ऑप्शन जोड़ा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर अब टीम्स में मैसेज को महत्वपूर्ण रूप में चिह्नित कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा और वह इसके जरिए यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उनका मैसेज ध्यान देने के योग्य है।
मैसेज के साथ भेज सकेंगे जरूरी फाइल
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, Microsoft Teams में आए नए ऑप्शन का नाम 'Mark as important' है। यह बटन कम्पोज बॉक्स के नीचे मौजूद है। यूजर यहां से अपने मैसेज के लिए 'Important' या 'Urgent' ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते हैं।
इसके अलावा, यूजर्स को मैसेज के साथ लिंक, पिक्चर और फाइल भी भेजने की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कहा कि अगर यूजर्स को लगता है कि उनका मैसेज जरूरी नहीं है, तो स्टैंडर्ड विकल्प चुनकर मैसेज को नॉर्मली भेज सकते हैं।
हर 2 मिनट में मिलता रहेगा रिमाइंडर
कंपनी ने आगे कहा कि यूजर द्वारा भेजा गया जरूरी मैसेज हर दो मिनट में रिमाइंडर देता रहेगा, जब तक उसे कोई पढ़ न लें।
जल्द लॉन्च होगा नया वर्जन
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टीम के नए वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह वर्जन पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर होगा और यह 50 प्रतिशत कम मेमोरी का उपयोग करेगा। इतना ही नहीं नए वर्जन में यूजर्स को नए इंटरफेस के साथ कई सारे नए फीचर्स भी मिल सकते हैं। टीम्स के नए ऐप की टेस्टिंग चल रही है।
कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के प्रीव्यू को रोलआउट किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक टीम्स के नए वर्जन की लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है।
Microsoft Teams में जुड़े ये फीचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने अपने यूजर्स के लिए व्हाइटबोर्ड और चैट बबल जैसे कई काम के फीचर प्लेटफॉर्म पर जोड़े थे। इसके अलावा, शेयर मेन्यू को भी रिडिजाइन किया गया था।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।