Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 04, 2025, 12:01 PM (IST)
iPhone और iPad इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अहम खबर है। पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने कुछ डिवाइस में सपोर्ट न देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अब आईफोन व आईपैड में यूट्यूब का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन-कौन से डिवाइस व टैबलेट हैं, जिनमें यूट्यूब काम नहीं करेगा, तो इसका जवाब आपको यहां मिलेगा। इस लेख में डिवाइस की पूरी लिस्ट दी गई है। साथ ही, सपोर्ट न देने की वजह भी बताई गई है। और पढें: Apple Turns 50: iPhone से लेकर iPod तक, एप्पल के इन प्रोडक्ट्स ने कंज्यूमर टेक को दी नई दिशा
गूगल के मुताबिक, YouTube का लेटेस्ट 20.22.1 अपडेट रिलीज हो गया है, जो केवल iOS 16-iPadOS 16 और उससे ऊपर के वर्जन सपोर्ट करता है। इससे कंफर्म हो गया है कि अब iOS 15-iPadOS 15 व उससे पुराने ओएस वाले यूजर्स को यूट्यूब का सपोर्ट नहीं मिलेगा और न ही उन्हें लेटेस्ट फीचर्स व सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील
माना जा रहा है कि यूट्यूब के नए अपडेट को रिलीज करने का फैसला बेहतर फंक्शनिंग और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर लिया गया है। हालांकि, यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब Apple अगले सप्ताह नया OS लॉन्च करने वाला है। ऐसे में माना जा सकता है कि नया ऐप लेटेस्ट ओएस को सपोर्ट करेगा और यूजर्स को सिक्योरिटी के साथ नए एवं एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
पुराने ओएस पर काम करने वाले डिवाइस में एडवांस प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले ऐप का अपडेट देना मुश्किल होता है। लेटेस्ट अपडेट व फीचर पुराने डिवाइस के साथ सिंक नहीं कर पाते हैं।