Threads का जलवा, ट्विटर को वीकली एक्टिव यूज बेस के मामले में दे रहा कड़ी टक्कर
data.ai की रिपोर्ट के अनुसार, Threads ने बढ़ी उपलब्धि प्राप्त की है। ऐप का वीकली एक्टिव यूजरबेस ट्विटर के एक्टिव यूजर बेस के वन-फिफ्त तक पहुंच गया है।
Published By: ajay verma | Published: Jul 17, 2023, 11:19 AM (IST)
हाइलाइट
- Threads ने बढ़ी उपलब्धि हासिल की है।
- ऐप्लिकेशन का यूजरबेस ट्विटर के एक्टिव यूजर बेस के वन-फिफ्त हिस्से तक पहुंच गया है।
- थ्रेड्स ऐप में जल्द फॉलोइंग टैब और हैशटैग जैसे फीचर जुड़ने वाले हैं।
Instagram Threads का जलवा बरकार है। लॉन्च के कुछ दिन के भीतर ऐप से 100 मिलियन से अधिक यूजर जुड़े थे। अब ऐप्लिकेशन का एक्टिव यूजर बेस राइवल ऐप ट्विटर (Twitter) के वीकली एक्टिव यूजर्स के पांचवे हिस्से तक पहुंच गया है। इसके यूजरबेस में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत देती है। यह जानकारी ऐप इंटेलिजेंस फर्म data.ai की एक रिपोर्ट से मिली है।
पोकेमोन गो गेम को पछाड़ा
डेटाएआई की रिपोर्ट के मुताबिक, Threads ऐप को 150 मिलियन से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप ने डाउनलोडिंग के मामले में Pokémon Go को काफी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि पोकेमोन गो पहला ऐप था, जिसे लॉन्चिंग के महज कुछ दिनों में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया।
रिपोर्ट में बताया गया कि लॉन्च के पहले हफ्ते में थ्रेड्स के 93 मिलियन एक्टिव यूजर थे और इसमें सबसे ज्यादा संख्या ट्विटर इस्तेमाल करने वाले यूजर की थी। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में थ्रेड्स के यूजरबेस में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
भारतीय यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा डाउनलोड
data.ai ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि थ्रेड्स ऐप को डाउनलोड सबसे ज्यादा भारत में किया गया है। इस ऐप के डाउनलोड का कुल हिस्सा 33 प्रतिशत भारत है। इसके बाद ब्राजील 22 प्रतिशत, अमेरिका 16 प्रतिशत, मैक्सिको 8 प्रतिशत और जापान 5 प्रतिशत के साथ आता है। हालांकि, इस ऐप को यूरोप में रिलीज नहीं किया गया है।
Threads में जल्द आएंगे ये फीचर
इंस्टाग्राम इस वक्त अपने नए ऐप थ्रेड्स में कई फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इनमें एडिट बटन, हैशटैग और फॉलोइंग पेज शामिल है। सबसे पहले एडिट बटन की बात करें, तो यूजर इस सुविधा के जरिए थ्रेड्स पर पोस्ट को आसानी से एडिट कर सकेंगे। साथ ही, यूजर्स प्लेटफॉर्म पर हैशटैग # लगाकर अपनी पोस्ट को ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा पाएंगे।
अब फॉलोइंग पेज पर आएं, तो यहां से यूजर किसी को भी फॉलो कर सकेंगे। उन्हें अपनी थ्रेड वॉल पर फॉलो करने वाले यूजर की पोस्ट दिखाई देगी।
जुलाई की शुरुआत में हुआ लॉन्च
याद दिला दें कि इंस्टाग्राम ने थ्रेड्स ऐप को 6 जुलाई को लॉन्च किया था। इस ऐप में यूजर अभी टेक्स्ट, फोटो, लिंक और वीडियो को पोस्ट के रूप में शेयर कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।