Instagram के Map फीचर पर प्राइवेसी को लेकर उठा सवाल, Meta ने दी सफाई

Instagram Map फीचर इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस सुविधा को प्राइवेसी के लिए खतरा बताया गया है। वहीं, अब Meta ने भी इस मुद्दे पर सफाई दी है। आइए जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 09, 2025, 11:10 AM (IST)

Instagram ने कुछ दिन पहले अपने प्लेटफॉर्म पर Map फीचर जोड़ा था। इस सुविधा के माध्यम से यूजर्स हाल की लोकेशन को साझा कर सकते हैं। इसके साथ लोकेशन बेस्ड कंटेंट को भी देख सकते हैं। हालांकि, अब इस फंक्शन को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इसको प्राइवेसी पर बड़ा खतरा बताया जा रहा है। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

लगा गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Instagram यूजर्स ने थ्रेड जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ऐप में Map फीचर आने की वजह से उन्हें उनकी लोकेशन दिखाई दे रही है। इससे प्राइवेसी खतरे में आ गई है। यह बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे गोपनियता भंग हो सकती है। और पढें: Instagram Instants से परेशान? ऐसे करें इसे आसानी से Hide

अपने आप ऑन हुई लोकेशन

कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि इंस्टाग्राम में लोकेशन एक्सेस बंद होने के बावजूद ऐप की सेटिंग में लोकेशन शेयरिंग ऑन थी, जिससे प्राइवेसी रिवील हो सकती है।

Meta ने दी सफाई

मेटा की ओर से इंस्टाग्राम (Instagram) के चीफ एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने कहा कि यूजर्स को भ्रम हुआ है। उनको लग रहा है कि उनकी लोकेशन जो उन्हें उनके मैप पर दिख रही है, वो दूसरों को भी दिख रही है। ऐसा नहीं है। लोकेशन शेयर करने के लिए 'Double Consent' यानी दोहरी सहमति की जरूरत होती है। इसके बाद जाकर लोकेशन शेयर होती है।

उन्होंने आगे कहा कि हम हर चीज की दोबारा जांच कर रहे हैं। अभी तक ऐसा लग रहा है कि यूजर्स पूरी तरह से भ्रमित हैं और मान रहे हैं कि मैप में खुद की लोकेशन दिख रही है, तो दूसरे भी देख रहे हैं। हम इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं, जिससे किसी की भी लोकेशन उसकी अनुमति के बिना साझा हो।

आपको बताते चलें कि मैप फीचर को इस हफ्ते बुधवार को रोलआउट किया गया था। इस फीचर को दोस्तों के लिए और कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए लाया गया था। यह फंक्शन अभी चुनिंदा देशों में अवेलेबल है। इसे आने वाले महीनों में दुनियाभर में रिलीज कर दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।