Instagram क्रिएटर्स के लिए आ गया खास फीचर, अब Reels को कर पाएंगे आपस में लिंक

Instagram क्रिएटर्स के लिए काम का फीचर लेकर आ गया है। इस टूल का नाम Link Reels है। इसकी मदद से रील को आपस में लिंक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 22, 2025, 12:33 PM (IST)

Instagram क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी है। Meta नया फीचर लेकर आ गया है। यह Link Reels है, जिसकी मदद से रील को Episode की तरह पोस्ट किया जा सकता है। इससे यूजर्स क्रिएटर्स की सारी रील को एक जगह देख पाएंगे। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा के आने से क्रिएटर्स के कंटेंट को एक्सेस करना बहुत आसान हो जाएगा। इससे फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी। और पढें: Instagram Plus Premium हो गया लॉन्च, पैसे देकर अब प्रीमियम फीचर्स कर सकेंगे एक्सेस

Instagram Link Reels Feature

इंस्टाग्राम के अनुसार, लिंक रील फीचर को खासतौर पर कंटेंट की एक्सेसिबिलिटी को बनाने के लिए लाया गया है। इस फीचर की मदद से एक थीम पर बनाई गई नई और मौजूदा Reels को आपस में लिंक किया जा सकता है। इससे यूजर्स एक जगह पर पूरे कंटेंट को देख सकेंगे। हालांकि, क्रिएटर्स द्वारा लिंक की गई रील्स को क्लोज फ्रेंड और सब्सक्राइबर्स नहीं देख पाएंगे। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

ऐसे करें नई रील को लिंक

1. रील अपलोड करने के दौरान कैप्शन फील्ड में मौजूद लिंक ए रील बटन पर टैप करें। और पढें: Instagram Instants से परेशान? ऐसे करें इसे आसानी से Hide

2. उस रील का चयन करें, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।

3. अपना टाइटल एंटर करें।

4. अब OK बटन दबाएं।

5. इसके बाद आपकी रील लिंक हो जाएगी।

कैसे करें मौजूदा रील लिंक

1. इंस्टाग्राम ओपन करें।

2. उस मौजूदा रील पर जाएं, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं.

3. राइट कॉर्नर में बने मेन्यू आइकन पर क्लिक करें।

4. लिंक्ड रील बटन दबाएं।

अन लिंक भी हो सकती है रील

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इंस्टाग्राम अपने क्रिएटर्स के लिए रील लिंक करने वाला फीचर लेकर आया है। इसके जरिए रील को लिंक ही नहीं बल्कि अन लिंक भी किया जा सकता है। नीचे कुछ स्टेप बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप रील को अन लिंक कर पाएंगे।

1. उस लिंक्ड रील को चुनें, जिसे आप अन लिंक करना चाहते हैं।

2. एडिट लिंक रील ऑप्शन को चुनें।

3. यहां से क्रिएटर्स लिंक की गई रील को अन लिंक किया जा सकता है या फिर उसकी जगह दूसरी रील लिंक की जा सकती है।

कब मिलेगा फीचर

बता दें कि इंस्टाग्राम ने लिंक रील फीचर को ग्लोबली रोलाउट करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यह फीचर भारतीय क्रिएटर्स को मिलने लगेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।