Instagram DMs के लिए आए ढेरों नए फीचर्स, अब शेयर कर पाएंगे म्यूजिक

Instagram ने DMs के लिए ढेरों नए फीचर्स रोल आउट किए हैं। अब यूजर्स DMs में म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। साथ ही, चैट को पिन कर सकते हैं। आइये, देखें पूरी लिस्ट।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 20, 2025, 01:09 PM (IST)

Instagram में कई नए फीचर्स आ गए हैं। Meta ने Instagram DMs के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसके साथ यूजर्स को अब DMs में विभिन्न नई सुविधाएं मिल रही हैं। DMs में बातचीत को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने अपडेट जारी किया है। इसमें मैसेज ट्रांसलेशन, म्यूजिक स्टिकर्स, शेड्यूल मैसेज, पिन कंटेंट और ग्रुप चैट QR कोड्स शामिल हैं। आइये, इस सभी फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Instagram DMs New Feature

इंस्टाग्राम अपडेट के साथ आए सभी नए फीचर्स को ग्लोबल iOS और एंड्रॉयड दोनों के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

Instant Message Translation

अब इंस्टाग्राम मैसेज ट्रांसलेशन के लिए 99 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इससे आप दुनिया में अलग-अलग जगहों पर रह रहे लोगों के साथ आसानी से बातचीत कर पाएंगे। इस फीचर का यूज करने के लिए मैसेज पर होल्ड करके रखें। फिर ट्रांसलेट पर क्लिक कर दें। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

DMs में शेयर करें म्यूजिक

अब यूजर्स सीधा DMs में म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टिकर ट्रे ओपन करना है। उसके बाद Music पर टैप करें। गाने को सर्च करें और 30 सेंकेड का साउंड प्रीव्यू सेंड कर दें।

Schedule Messages for Later

Instagram पर अब यूजर्स को मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा भी मिल रही है। अब यूजर्स किसी भी समय के लिए मैसेज पहले से ही शेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज लिखें और फिर सेंड बटन पर होल्ड करके रखें। फिर टाइम और डेट सिलेक्ट करें फिर सेंड पर क्लिक कर दें।

Pin Message

व्हाट्सऐप की तरह ही इंस्टाग्राम पर भी चैट में मैसेज को पिन कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज को होल्ड करके रखना है और पिन का ऑप्शन सिलेक्ट कर लेना है। आप मैसेज के साथ-साथ इमेज, रील को भी पिन कर सकते हैं।

Group Chat QR Code Invites

नए अपडेट के साथ ग्रुप चैट्स के लिए QR Code भेज सकते हैं। आपको इसके लिए QR कोड जेनरेट करना होगा। पहले ग्रुप चैट ओपन करें फिर ग्रुप नेम टाइप करें और इंनवाइट लिंक पर क्लिक करके QR Code पर क्लिक कर दें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।