आयकर विभाग ने AIS मोबाइल ऐप किया लॉन्च, जानिए कैसे करता है काम

आयकर विभाग ने AIS for Taxpayer नाम का ऐप लॉन्च किया है, जो टैक्सपेयर्स के बहुत काम आएगा। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 24, 2023, 08:50 PM (IST)

हाइलाइट

  • आयकर विभाग ने AIS for Taxpayer नाम का ऐप लॉन्च किया है।
  • इस ऐप के जरिए TDS/TCS और डिविडेंड जैसी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • इस मोबाइल एप्लिकेशन को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

आयकर विभाग हाल ही में एक काम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम AIS for Taxpayer है। इस एप्लिकेशन को खासतौर पर टैक्सपेयर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें यूजर को टीडीएस/टीसीएस, इंटरेस्ट, डिविडेंट और टैक्स पेमेंट से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, यूजर्स ऐप में अपना फीडबैक भी दे सकेंगे। विभाग का मानना है कि मोबाइल एप्लिकेशन के आने से लोग आसानी से टैक्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इससे उनका काम बहुत आसान हो जाएगा। और पढें: e-PAN कार्ड के नाम पर आ रहा खतरनाक फर्जी ईमेल, सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें क्या करें

कैसे करता है यह मोबाइल ऐप काम

विभाग के मुताबिक, AIS for Taxpayer मोबाइल ऐप TDS/TCS, डिविडेंड, शेयर, टैक्स पेमेंट, GST और इनकम टैक्स रिफंड जैसे अलग-अलग सोर्स से जानकारी इकट्ठा करके यूजर को प्रदान करता है। इतना ही नहीं ऐप में फीडबैक देने की सुविधा भी मिलती है। यूजर्स इस ऐप से AIS को PDF, JSON और CSV फाइल फॉरमेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्टर

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे रजिस्टर करें, तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • गूगल प्ले-स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर AIS for Taxpayer ऐप को डाउनलोड करें।
  • इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद PAN नंबर एंटर करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे एंटर करें।
  • इतना करने बाद 4-डिजिट पिन सेट करें।

कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ यह ऐप

आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक इवेंट के दौरान कॉल बिफोर यू डिग (Call Before U Dig) नाम के मोबाइल ऐप्लिकेशन को लॉन्च किया था। इस ऐप को संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने बनाया है। इस ऐप के माध्यम से खुदाई करने वाली कंपनियां कार्य शुरू करने से पहले यह जान सकेंगे कि स्तह के नीचे कौन-सी केबल या फिर कौन-सी पाइपलाइन है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।