Google Photos में आ रहा कमाल का फीचर, अपनी Selfies से बना सकेंगे मजेदार Memes

Google Photos में नया फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स अपनी सेल्फी से मजेदार मीम्स बना सकते हैं। यह अभी डेवलपमेंट में है। इसे जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Published By: ajay verma
Published: Oct 23, 2025, 06:52 PM (IST)

Google Photos दुनिया के बेस्ट फोटो स्टोरेज ऐप में से एक है, जिसमें फोटो स्टोर करने के साथ एडिट की जा सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर अब जल्द Memes बनाने की सुविधा भी मिलने वाली है। दरअसल, कंपनी इस ऐप में 'Me Meme' नाम का AI फीचर लाने वाली है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी सेल्फी को मजेदार Meme में तब्दील कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अपकमिंग फीचर को Android Authority ने स्पॉट किया है। और पढें: Google Pixel 11 Series होगी महंगी! ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट

Google Photos Me Meme Feature

रिपोर्ट में बताया गया कि Me Meme फीचर को Google Photos के 7.51.0 वर्जन पर देखा गया है। यह फीचर अभी डेवलपमेंट है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फीचर की टेस्टिंग जल्द शुरू की जाएगी। इसे सबसे पहले बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: European Union ने लगाया Google पर 1 अरब डॉलर का मोटा जुर्माना, जानें वजह

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस फीचर से मीम बनाने के लिए यूजर्स को अपनी सेल्फी पिक करने के साथ मीम टेम्पलेट भी पिक करना होगा। इसके बाद यह टूल AI का सहारा लेकर सेल्फी व टेम्पलेट को आपस में मिलाकर मजेदार मीम बना देगा, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। और पढें: Google Meet हुआ अपग्रेड, एक फोल्डर में मिलेंगे जरूरी नोट और रिकॉर्डिंग

माना जा रहा है कि इस फीचर से ऐप मजेदार बन जाएगा। साथ ही, यूजर्स के बीच बॉन्ड अच्छा होगा और हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा।

कब तक मिलेगा फीचर ?

गूगल की ओर से अभी तक मी मीम फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को यह टूल मिलने लगेगा।

Google Gemini भी होगा अपग्रेड

गूगल फोटोज के अलावा इस समय गूगल जेमिनी ऐप को भी अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। इस ऐप में Voice Mode को जोड़ा जाएगा, जिसे जेमिनी ऐप के 16.42.61 वर्जन पर देखा गया है, जो इस समय गूगल ऐप में मौजूद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।