Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 28, 2023, 01:58 PM (IST)
दिग्गज टेक कंपनी Google ने लंबे समय से चर्चा में बने स्ट्रीट व्यू (Street View) फीचर को आखिरकार भारत में जारी कर दिया है। इस फीचर का इस्तेमाल अब छोटे गांवों से लेकर कस्बों तक के यूजर कर सकेंगे। इससे यूजर्स स्ट्रीट, बिल्डिंग आदि को 360 डिग्री में देख पाएंगे।आपको बता दें कि इस फीचर को कई साल पहले रिलीज किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इसे बैन कर दिया गया। अब यह फीचर इंडियन यूजर्स के लिए अवेलेबल है। और पढें: Google Maps में आया काम का AI फीचर, बदल जाएगा नेविगेट करने का अंदाज
गूगल के मुताबिक, गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू फीचर की मदद से यूजर अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर अब गलियों से लेकर बिल्डिंग और लैंडमार्क तक को 360 डिग्री व्यू में देख सकते हैं। इस फीचर को टेस्टिंग के लिए सबसे पहले बेंगलुरु में पेश किया गया था। हालांकि, अब यह फीचर पूरे भारत में उपलब्ध है। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
इस साल की शुरुआत में गूगल ने गूगल मैप्स में Immersive View फीचर ऐड किया था। इस फीचर की खूबी है कि यह स्ट्रीट व्यू और aerial इमेज की सहायता से ऐसा वर्चुअल वर्ल्ड क्रिएट करता है, जिससे यूजर किसी भी डस्टिनेशन पर जाने से पहले उसका अनुभव कर सकते हैं। इसमें वेदर से लेकर ट्रैफिक तक की जानकारी मिलती है। और पढें: Google Maps में आने सकता है बड़ा AI अपडेट, Gemini से खुद एडिट कर पाएंगे लिस्टिंग, लीक में हुआ खुलासा
यह सुविधा अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे जल्द ही एम्सटरडम, डबलिन, फ्लोरेंस और वेनिस सिटी में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, Immersive व्यू की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।