Google Chrome ला रहा नया फीचर, वीडियो प्रेमियों की होगी बल्ले-बल्ले!

क्रोम ब्राउजर में picture-in-picture फीचर को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है, जिसके बाद वीडियो प्रेमी यूजर्स का वीडियो किसी भी हालत में बंद नहीं होगा। अभी इस फीचर का ट्रायल में है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 10, 2023, 03:02 PM (IST) | Edited: Feb 10, 2023, 03:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Chrome के बीटा वर्जन में हो रहा ट्रायल।
  • Picture-in-picture मोड को बना रहे हैं बेहतर।
  • Chrome पर Youtube Video को देखने में होगी आसानी।

Google अपने वेब ब्राउजर Chrome को बेहतर बनाने जा रहा है, जिसके बाद यूजर्स का टैब बंद होने के बाद भी वीडियो बंद नहीं होगा। दरअसल, Chrome beta version 111 पर कुछ नए फीचर्स का ट्रायल हो रहा है। इसमें ब्राउजर में पिक्चर इन पिक्चर मोड को बेहतर बनाने पर काम हो रहा है। इसके बाद यूजर्स टैब बदलने के बाद भी अपनी वीडियो देख सकेगा। और पढें: पुराना Laptop बेचने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना

मौजूदा समय में क्रोम ब्राउजर के किसी टैब पर Youtube के वीडियो देख रहे हैं और अगर टैब बदलते हैं या फिर किसी अन्य कंटेंट पर शिफ्ट करते हैं तो वह वीडियो हाइड हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, अपकमिंग अपडेट में यूजर्स को टैब बदलने पर वीडियो फ्लॉटिंग फॉर्म में नजर आने लगेगी और किसी भी टैब पर जाएंगे तो वहां पर वीडियो भी देख सकेंगे। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

लेटेस्ट अपडेट से दूर होगी समस्या

Google Chrome की आम समस्या की बात करें तो कई लोगों को ज्यादा टैब खोलने की आदत होती है, ताकि उनका काम झटपट हो सके। ऐसे में Youtube पर गाने सुन रहे हो या वीडियो देख रहे हैं और अगर टैब बदलते हैं तो वह वीडियो छिप जाएगा। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के बाद इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

सामने आई फोटो

गूगल क्रोम ब्राउजर के अपकमिंग फीचर्स की एक फोटो developer.chrome.com पर लिस्टेड है। इसमें देखा जा सकता है कि यह पिक्चर इन पिक्चर मोड कैसे काम करेगा औ फ्लोटिंग वीडियो कहां और कैसे नजर आएगी।

अभी बाकी हैं कई सवाल

हालांकि यह पिक्चर सभी सवालों के जवाब नहीं देती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नीचे नजर आने वाले वीडियो में ऑप्शन कब नजर आएंगे। दरअसल, वीडियो पर पॉज और प्ले का बटन कहां नजर आएगा और नेक्स्ट और प्रीवियम बटन पर कैसे क्लिक कर पाएंगे।

लोकप्रिय है क्रोम ब्राउजर

वेब ब्राउजर की बात करें तो सबसे ज्यादा लोकप्रिय गूगल का क्रोम ब्राउजर है। मार्केट में म ब्राउजर की हिस्सेदारी 65.4% है और सफारी ब्राउजर का मार्केट 18.71% है। यह जानकारी Statcounter ने दी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।