Facebook Messenger में एक साथ आए कई फीचर, बदल जाएगा वीडियो कॉलिंग करने का अंदाज

Facebook Messenger में AI बैकग्राउंड और HD कॉलिंग जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे। इनसे उनका अनुभव भी बेहतर होगा।

Published By: ajay verma | Published: Nov 21, 2024, 03:47 PM (IST)

Facebook की तरह Facebook Messenger का भी इस्तेमाल दुनियाभर में खूब किया जाता है। इस एप्लिकेशन के जरिए दोस्तों के साथ चैटिंग और वीडियो व ऑडियो कॉल की जा सकती है। यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐप में कई फीचर्स को जोड़ा गया है, जिनमें AI बैकग्राउंड और HD कॉलिंग शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि इन सुविधाओं के आने से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा और ऐप चलाने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। और पढें: Facebook Messenger का Desktop App बंद, अब केवल वेब से होगी मैसेजिंग

Facebook Messenger Features

AI Backgrounds

फेसबुक मैसेंजर में अब यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान AI बैकग्राउंड इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इससे वीडियो कॉल को मजेदार बनाया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स वीडियो कॉल के साइडबार में बने इफेक्ट्स सेक्शन में जाकर अपनी पसंद के बैकग्राउंड को चुन सकते हैं। और पढें: Facebook Messenger में जुड़े एक साथ कई फीचर, यूजर्स के आएंगे बहुत काम

HD Video Calls and Noise Suppression

Meta ने फेसबुक मैसेंजर में एचडी फीचर को ऐड किया है, जिसकी मदद से एचडी फॉरमेट में वीडियो कॉल की जा सकती है। इससे पहले के मुकाबले अब बेहतर स्पष्टता के साथ वीडियो कॉल की जा सकेगी। इसके अलावा, ऐप में Noise Suppression फंक्शन को भी ऐड किया है, जो बाहरी आवाज को रोकता है। और पढें: Facebook Messenger पर गलती से भेज दिया है गलत मैसेज, ऐसे करें ठीक

Audio and Video Messages

मैसेंजर में ऑडियो और वीडियो मैसेज फीचर को लाया गया है। इसके आने से अब यूजर्स अपने दोस्तों को ऑडियो और वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को रिकॉर्ड मैसेज बटन पर क्लिक करना होगा।

Hands-Free Calling and Messaging

अब यूजर्स फेसबुक मैसेंजर में वॉइस असिस्टेंट सिरी (Siri) पर कमांड देकर भी मैसेंजर पर कॉल करने के साथ मैसेज भेज पाएंगे।

कब तक मिलेंगे फीचर्स

कंपनी ने ऊपर बताए गए फीचर्स को लॉन्च कर दिया है, लेकिन इनका सपोर्ट अभी तक यूजर्स को नहीं मिला है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों नई सुविधाओं को यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।