Elon Musk को भारत के सख्त सोशल मीडिया कानून से लगता है 'डर'

Twitter के बॉस एलन मस्क को भारत के सोशल मीडिया कानून से डर लगता है। BBC को दिए एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने भारत में सोशल मीडिया कानून को काफी सख्त बताया है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Apr 13, 2023, 02:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • एलन मस्क को भारत के सख्त कानून से डर लगता है।
  • BBC को दिए इंटरव्यू में एलन मस्क ने यह बताया है।
  • एलन मस्क शुरू से ही फ्री स्पीच के समर्थक रहे हैं।

Elon Musk को भारतीय कानून से डर लगता है। यह बात उन्होंने Twitter Space पर दिए गए एक इंटरव्यू में बताई है। ट्विटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए बॉस शुरुआत से ही फ्री स्पीच और फ्रीडम ऑफ स्पीच का सर्मथन करते रहे हैं। यही कारण है कि ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की पॉलिसी में कई बदलाव भी किए हैं। एलन मस्क ने ब्रिटिस ब्रॉडकास्टर BBC के Twitter Space प्लेटफॉर्म पर दिए इंटरव्यू बताया कि भारत में सोशल मीडिया को लेकर काफी सख्त कानून बनाए गए हैं। और पढें: Elon Musk का धांसू XChat App जल्द होने वाला है लॉन्च, सिर्फ इन Devices ही मिलेगा, जानें फीचर्स

भारत में कानून सख्त

BBC को दिए इंटरव्यू में एलन मस्क ने कहा- 'ट्विटर के लिए यह संभव नहीं है कि वो अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के लिए एक ही पॉलिसी बनाए। मस्क ने आगे कहा कि भारत का सोशल मीडिया कानून किसी पश्चिमी देशों के कानून के मुकाबले सख्त है। हम किसी देश के कानून से ऊपर नहीं हैं। अगर, मेरे पास एक विकल्प होगा कि हमारे लोग या तो जेल जाएं या फिर कानून का पालन करें तो मैं कानून का पालन करना चाहूगा।' और पढें: X का नया ऑटो ट्रांसलेशन फीचर क्या है और यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा?

मस्क ने  आगे बताया कि वो हमेशा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्री स्पीच के समर्थक और सेंसरशिप के खिलाफ रहे हैं। ट्विटर अक्सर भारत में अनसेंसर्ड कंटेंट्स को ब्लॉक करता है। अगर, हम वहां के सोशल मीडिया कानून को नहीं मानेंगे तो हमारे कर्मचारियों को भारत में जेल जाना पड़ सकता है। और पढें: क्या है Elon Musk का सबसे खास और बड़ा प्रोजेक्ट Terafab? जानें सब कुछ

44 बिलियन डॉलर में खरीदा ट्विटर

एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर यानी लगभग 3.8 लाख करोड़ रुपये में पिछले साल खरीदा था। अक्टूबर 2022 में डील पूरा होने के बाद से ही एलन मस्क ने ट्विटर की पॉलिसी में कई बदलाव किए। साथ ही, फ्री स्पीच का समर्थन करते हुए कई ट्वीट भी किए थे। BBC को दिए इंटरव्यू में एलन मस्क ने अपने ट्विटर खरीदने के फैसले को सही बताया है। हालांकि, मस्क ने बताया कि ट्विटर खरीदने के बाद से वो सही से सो नहीं पाए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।