Apple Music Classical ऐप इस दिन होगा लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे 5 मिलियन से अधिक म्यूजिक ट्रैक

Apple Music Classical ऐप इस महीने के अंत में लॉन्च होने वाला है। इसमें यूजर्स को 5 मिलियन से ज्यादा ट्रैक और Spatial Audio का सपोर्ट मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: Mar 10, 2023, 03:15 PM (IST)

हाइलाइट

  • Apple Music Classical ऐप इस महीने के अंत में लॉन्च होने वाला है।
  • यूजर्स को म्यूजिक ऐप में 5 मिलियन से ज्यादा ट्रैक मिलेंगे।
  • यह ऐप अभी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

आईफोन मेकर कंपनी Apple ने म्यूजिक क्लासिकल ऐप की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इस नए ऐप में यूजर्स को Spatial Audio के साथ हाई-रेजलूशन वाला लोलेस ऑडियो का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ऐप में काम आने वाले ब्राउजिंग फीचर भी मिलेंगे। कंपनी का मानना है कि इस ऐप के आने से iPhone यूजर्स का गाने सुनने का अनुभव बेहतर होगा। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

कब लॉन्च होगा ऐप ?

एप्पल के अनुसार, Apple Music Classical ऐप्लिकेशन 28 मार्च को लॉन्च होगी। फिलहाल, यह ऐप प्री-बुक के लिए ऐप स्टोर पर अवेलेबल है। कंपनी का कहना है कि क्लासिकल ऐप में यूजर्स को सैकड़ों क्यूरेटेड प्लेलिस्ट, हजारों एक्सक्लूसिव एल्बम, कंपोजर बायोग्राफी समेत कई काम के ब्राउजिंग फीचर मिलेंगे। और पढें: Apple यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Watch और AirPods में आए नए हेल्थ फीचर

ऐप के लिए लेनी होगा सब्सक्रिप्शन

कंपनी के नए ऐप्लिकेशन के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। यह ऐप iOS 15.4 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा। वहीं, इस ऐप को जल्द ही एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Fortnite गेम फिर App Store पर आया

मिलेंगे 5 मिलियन से ज्यादा ट्रैक

अमेरिकन कंपनी एप्पल का दावा है कि यूजर्स के लिए नए म्यूजिक ऐप में 5 मिलियन से ज्यादा ट्रैक्स को जोड़ा गया है। ये सभी ट्रैक्स हाई-ऑडियो क्वालिटी में उपलब्ध हैं।

खास तकनीक पर चल रहा है काम

म्यूजिक क्लासिकल ऐप के अलावा एप्पल इस वक्त खास तकनीक वाले सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स Augmented Reality (AR) टेक्नोलॉजी वाले मोबाइल ऐप क्रिएट कर सकेंगे। साथ ही, इस सॉफ्टवेयर का उपयोग Mixed Reality टेक पर काम करने वाले हैंडसेट में भी किया जा सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सॉफ्टवेयर द्वारा तैयार किए गए ऐप्स में यूजर्स को 3D ऑब्जेक्ट्स दिखाई देंगे। उम्मीद है कि कंपनी इस सॉफ्टवेयर को मार्च के अंत या फिर अप्रैल में लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले M2 Pro और M2 Max चिप के साथ MacBook Pro लैपटॉप को पेश किया था। यह लैपटॉप कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसमें 6 स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा, नए लैपटॉप में 8के रेजलूशन वाली स्क्रीन के साथ एचडी वेबकेम मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।