Apple ने Final Cut Pro और Logic Pro ऐप को किया लॉन्च, वीडियो क्रिएटर्स के आएंगे बहुत काम

Apple ने दो नए ऐप लॉन्च किए हैं, जिनका नाम Final Cut Pro और Logic Pro है। इन दोनों ऐप्लिकेशन में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं, जो वीडियो क्रिएटर्स के बहुत काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: May 10, 2023, 01:00 PM (IST)

हाइलाइट

  • Apple ने Final Cut Pro और Logic Pro ऐप को रिलीज कर दिया है।
  • इन दोनों ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदनी होगी।
  • 23 मई से इन ऐप्स को ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

अमेरिकन कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने आईपैड (iPad) यूजर्स के लिए दो नए ऐप पेश किए हैं। इनका नाम Final Cut Pro और Logic Pro है। इन दोनों ऐप्लिकेशन में मल्टी-टच की सुविधा दी गई है। कंपनी का मानना है कि इनसे वीडियो क्रिएटर्स की प्रोडक्टीविटी बूस्ट होगी और वह बेहतर वीडियो बना सकेंगे। इन दोनों ऐप को एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि, ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। और पढें: Apple के नए फैसले ने बढ़ाई टेंशन, क्या ऑनलाइन प्राइवेसी पर होगा खतरा?

Final Cut Pro की खूबियां

कंपनी ने इस ऐप में मैग्नेटिक टाइमलाइन बटन और जॉग व्हील दिया है। इन दोनों फीचर की मदद से यूजर तेजी से वीडियो एडिट कर पाएंगे। साथ ही, इस ऐप्लिकेशन में लाइव ड्रॉइंग फीचर मिलेगा, जिसे एप्पल पेंसिल की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, ऐप में कैमरा मोड भी मिलता है। इस सुविधा दी मदद से यूजर हाई-क्वालिटी की वीडियो शूट कर सकेंगे। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट

मल्टीकैम एडिटिंग से है लैस

फाइनल कट प्रो ऐप में मल्टी-कैम वीडियो एडिटिंग दी गई है। इसके आने से यूजर वीडियो क्लिप्स को आसानी से सिंक्रनाइज कर सकेंगे और एक क्लिक में वीडियो क्लिप के एंगल को बदल पाएंगे। इसके साथ ही यूजर को ऐप में ग्रीन स्क्रीन के बिना बैकग्राउंड चेंज करने से लेकर फूटेज को क्रॉप करने तक की सुविधा मिलेगी। वहीं, यह ऐप Magic Keyboard को सपोर्ट करता है। और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका

Logic Pro की खासियत

यह ऐप भी ऊपर वाले ऐप्लिकेशन की तरह मल्टी-टच फीचर से लैस है और इसके साथ मैजिक की-बोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, ऐप में जेस्चर कंट्रोल मिलता है, जिससे यूजर आसानी से ऐप में नेविगेट करने के साथ सॉफ्टवेयर इंस्ट्रूमेंट प्ले तक कर सकते हैं। इस ऐप एप्पल ऐप स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है।

मिलता है साउंड ब्राउजर

लॉजिक प्रो ऐप में साउंड ब्राउजर मौजूद है, जिसमें यूजर ऑडियो पैच, इंस्ट्रूमेंट पैच और लूप्स को स्टोर करके रख सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में Step Sequencer मिलता है, जो यूजर्स को ड्रम पैटर्न और मैलोडी प्रदान करता है।

ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए देना होगा इतना चार्ज

आपको बता दें कि आईफोन मेकर कंपनी एप्पल के दोनों नए ऐप Final Cut Pro और Logic Pro फ्री नहीं हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों ऐप की सब्सक्रिप्शन को 499 रुपये प्रति माह के चार्ज पर खरीदा जा सकता है। जबकि दोनों ऐप्स को सालभर इस्तेमाल करने के लिए 4,999 रुपये का चार्ज देना होगा। इन ऐप्लिकेशन को 23 मई से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।