YouTube Tips: याद नहीं आ रहे गाने के बोल? गुनगुनाकर यूट्यूब पर ऐसे करें सर्च

YouTube का नया फीचर अब लोगों को गुनगुनाकर गाना सर्च करने की सुविधा दे रहा है। अगर आप गाने के बोल भूल गए हैं तो नीचे बताए गए तरीके से ऐसे सर्च करें।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 20, 2023, 06:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • YouTube में भी अब गूगल सर्च जैसा फीचर मिल रहा है।
  • गाने के बोल याद नहीं होने पर गुनगुनाकर गाना सर्च कर सकते हैं।
  • इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

YouTube ने हाल में कई नई फीचर्स पेश किए हैं। इसमें एक ऐसी सुविधा है, जो यूजर्स को गाना सर्च करने में मदद करेगा। इसकी मदद से अब आप किसी भी गाने को गाकर या गुनगुना कर भी सर्च कर सकते हैं। जी हां, गूगल असिस्टेंट और गूगल ऐप की तरह ही यूट्यूब में भी अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। अभी कुछ लकी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी गाने की धुन याद आती है, लेकिन उसके बोल नहीं। ऐसे में यह फीचर बहुत काम आएगा। आप धुन गुनगुनाकर या उसके कुछ बोल गायकर गाना सर्च कर सकते हैं। आइये, जानें कैसे करें इस नए फीचर का यूज। और पढें: YouTube लेकर आया नया फीचर, प्लेटफॉर्म से एक बार में हट जाएंगे सारे शॉर्ट्स

YouTube पर गुनगुना कर ऐसे सर्च करें गाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube का यह फीचर Google Search के Hum-to-Search फीचर के जैसा है। इस तरह की सुविधा Google App और Google Assistant के लिए भी उपलब्ध है। हालांकि, यूट्यूब का यह फीचर गूगल से फास्ट है। यहां पर आपको 10-15 सेकेंड के लिए गाना गुनगुनाना होगा। और पढें: क्या है Google का नया Gemini Personal Intelligence फीचर? भारत में हो गया रोल-आउट, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

सर्च करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

यूट्यूब के इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर ऐप ओपन करें। और पढें: YouTube टेस्ट कर रहा है दो कमाल के स्मार्ट फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

इसके बाद सर्च बार आइकन पर क्लिक कर दें।

अब आपको फोन के माइक्रोफोन को ऐप का एक्सेस देने होगा।

इसके बाद माइक्रोफोन पर क्लिक करना होगा। अब आप गाना गाकर या गुनगुना कर उसके लिए सर्च कर सकते हैं।

अगर सर्च रिजल्ट में वह गाना आ जाए, जिसके लिए आप सर्च कर रहे थे तो उस पर क्लिक करें। अन्यथा आप माइक्रोफोन पर एक बार फिर टैप करें और एक बार फिर से गुनगुनाएं।

फिलहाल, भारत में सभी YouTube यूजर्स के लिए यह सुविधा नहीं आई है। समय के साथ-साथ सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट कर दिया जाएगा। Google ने कल हुए Google for india 2023 इवेंट में की बड़ी घोषणाएं की हैं। यूट्यूब के लिए भी कई घोषणाएं हुई हैं, जिन्हें भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।