WhatsApp पर आ गए नए रमजान स्टिकर्स, दोस्तों को भेजकर दें मुबारकबाद

WhatsApp Ramadan Sticker पैक को रोलआउट कर दिया गया है। इन स्टिकर्स के जरिए आप अपने दोस्तों व परिवावालों को रमजान की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां जानें स्टिकर पैक डाउनलोड करने और भेजने का आसान प्रोसेस।

Published By: Manisha | Published: Mar 13, 2024, 03:59 PM (IST) | Edited: Mar 13, 2024, 10:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर आ गए नए रमजान स्टिकर्स
  • स्टिकर पैक में मिलेंगे एक से बढ़कर एक
  • स्टिकर पैक का साइज 3.7MB का है

WhatsApp Ramadan Sticker: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है, जो कि 11 मार्च से 9 अप्रैल तक जारी रहेगा। रमजान के मौके पर महीनेभर रोजे रखे जाते हैं, जिसकी शुरुआत सुबह की सेहरी से होती है और इसे शाम के इफ्तार से खोला जाता है। रमजान के शुरू होते ही शुभकामनाएं देने का दौर भी शुरू हो चुका है। डिजिटल दौर में अब हर कोई WhatsApp मैसेज व स्टेटस के जरिए इस पाक महीने की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दे रहे हैं। इसी बीच इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए रमजान स्पेशल स्टिकर पैक रिलीज कर दिए हैं। और पढें: WhatsApp पर Delete कर दिया मैसेज, क्या फिर भी पढ़ सकता है कोई?

WhatsApp के रमजान स्पेशल स्टिकर पैक की जानकारी खुद इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने चैनल के जरिए दी है। व्हाट्सऐप चैनल पर आपको नया रमजान स्टिकर पैक डाउनलोड के लिए उपलब्ध मिलेगा, जिसका साइज 3.7MB है। इस स्टिकर पैक को आप चैनल पर दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। रमजान स्टिकर पैक में रमजान मुबारक, ईद मुबारक, सहरी, इफतार जैसे स्टिकर्स शामिल हैं। अगर आप इन स्टिकर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां जान लीजिए इस स्टिकर पैक को डाउनलोड करके भेजने का आसान तरीका। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

How to download the new Ramadan sticker?

1. सबसे पहले अपने Android और iPhone में WhatsApp को ओपन करें।

2. इसके बाद अब स्टेटस सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको चैनल सेक्शन दिखाई देगा। आपको WhatsApp चैनल पर क्लिक करना है।

4. व्हाट्सऐप चैनल के लेटेस्ट अनाउंसमेंट में आपको लेटेस्ट Ramadan sticker पैक दिखाई देगा।

5. रमजान स्टिकर अनाउंसमेंट में आपको एक लिंक मिलेगा।

6. इस लिंक पर क्लिक करके आपको रमजान का नए स्टिकर्स दिखाई देंगे।

7. इस पैक का साइज 3.7MB का है, जिसे आपको डाउनलोड करना होगा।

How to Send new Ramadan sticker?

1. सबसे पहले अपने दोबारा अपना WhatsApp ओपन करें।

2. इसके बाद उस व्हाट्सऐप चैट या फिर ग्रुप को ओपन करें, जहां आपको रमजान स्टिकर्स भेजने हैं।

3. इसके बाद चैट के बॉटम टेक्स्ट बार पर क्लिक करें।

4. अब आपको इमोजी के बगल में मौजूद स्टिकर सेक्शन पर टैप कर दें।

5. यहां आपको मौजूदा स्टिकर्स के साथ रमजान के स्टिकर्स दिखाई देंगे।

6. आपको अपने पसंदीदा स्टिकर को भेजने के लिए बस उस पर क्लिक करना है। इस तरह आप लेटेस्ट रमजान स्टिकर्स अपने दोस्तों व परिवारवालों को भेज सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।