WhatsApp आईफोन यूजर्स के लिए लाया नया 'Sticker Maker' टूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। यूजर्स को व्हाट्सऐप के अपडेटेड वर्जन 23.7.82 में नया 'Sticker Maker' टूल प्राप्त हुआ है। इस टूल का इस्तेमाल कर आप अपने फोन में मौजूद फोटो से स्किटर्स बना सकेंगे। यहां जानें स्टिकर बनाने का पूरा तरीका।

Published By: Manisha
Published: Apr 19, 2023, 04:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp iOS 23.7.82 वर्जन में मिला है नया स्टिकर मेकर टूल
  • इस टूल की मदद से फोटो को बना सकेंगे स्टिकर
  • आईफोन यूजर्स को मिला है यह नया फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर 'स्टिकर्स' की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुअ अब व्हाट्सऐप ने अपन यूजर्स के लिए इन-ऐप 'Sticker Maker' टूल पेश कर दिया है। इस टूल के आने के बाद यूजर बिना थर्ड-पार्टी ऐप की मदद से व्हाट्सऐप में ही स्टिकर क्रिएट कर सकेंगे। यह नया टूल आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। यूजर्स को व्हाट्सऐप के अपडेटेड वर्जन 23.7.82 में नया 'Sticker Maker' टूल प्राप्त हुआ है। इस टूल का इस्तेमाल कर आप अपने फोन में मौजूद फोटो से स्किटर्स बना सकेंगे। अगर आपने अब तक नया वर्जन डाउनलोड नहीं किया है, तो आज Apple Store पर जाकर नया 23.7.82 वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

जैसे ही आप अपने आईफोन को नए वर्जन में अपडेट कर लेंगे, वैसे ही आप व्हाट्सऐप का नया स्टिकर मेकर टूल नजर आने लगेगा। अगर आपको भी यह टूल प्राप्त हो चुका है, तो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आप भी आसानी से व्हाट्सऐप स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Whatsapp में ऐसे बनाएं 'स्टिकर्स'

-सबसे पहले आपको अपने iPhone में मौजूद उस फोटो पर जाना है, जिसे आप स्टिकर में बदलना चाहते हैं।

-अब उस फोटो पर लॉन्ग प्रेस करके रखें।

-इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप विंडो ओपन होगी, जिसमें copy/lookup ऑप्शन मिलेगा।

-यहां आपको सिलेक्ट पर क्लिक करके Whatsapp ओपन करना है।

-व्हाट्सऐप में उस चैट को ओपन करें, जिसे आप यह स्टिकर भेजना चाहते हैं।

-अब टेक्स्ट बार में जाकर उस फोटो को पेस्ट कर दें, जिसे आपने कॉपी किया है।

-जैसे ही आप फोटो Send करेंगे, वह स्टिकर के रूप में चली जाएगी।

स्टिकर टूल के अलावा, इस अपडेट वर्जन में यूजर्स को कई और नए फीचर्स मिले हैं। इनमें ग्रुप सदस्यों की संख्या 1024 तक बढ़ा दी गई है। ज्यादातर लोगों को नए अपडेट के साथ यह नए फीचर्स मिल गए हैं, लेकिन यदि आप व्हाट्सऐप में अब-तक यह फीचर नहीं आए तो आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने फेज मैनर पर इस अपडेट को रोलआउट किया है, तब तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।