Instagram Hacks: इंस्टाग्राम के धमाकेदार हैक्स, एक्सपीरियंस को बनाएंगे मजेदार

अगर आप अपने इंस्टाग्राम एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां कुछ ऐसे फीचर्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप इंस्टाग्राम का यूज आसानी से कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 28, 2022, 04:49 PM (IST)

Instagram में कई फीचर्स मिलते हैं। ये यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कुछ लोग तो लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के हैक्स और फीचर्स का अच्छी तरह से यूज करते हैं। वहीं, कई यूजर्स प्लेटफॉर्म के यूजफुल फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं। और पढें: Instagram यूजर्स के लिए आया नया फीचर, पोस्ट पर किए गए कमेंट को कर सकेंगे Edit

ऐसे यूजर्स की मदद करने के लिए हम यह आर्टिकल लेकर आए हैं। इसमें हम इंस्टाग्राम की कुछ ऐसी हैक्स बताने वाले हैं, जो यूजर्स को ऐप का यूज बेहतर तरीके से करने में मदद करेंगे। आइये, जानते हैं... और पढें: Meta ने Instagram के लिए टेस्ट करना शुरू किया पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Instagram some Useful Hacks

ऐसे देख सकते हैं लाइक किए हुए पोस्ट

अगर आप इंस्टाग्राम पर अपने द्वारा लाइक किए गए पोस्ट को देखना चाहते हैं तो हैमबर्ग आइकन पर क्लिक करके Your Activity में जाएं। फिर Interactions पर क्लिक करें। यहां Likes पर क्लिक करते ही आपके सामने वो सभी पोस्ट आ जाएंगे, जिन्हें आपने लाइक किया होगा। और पढें: Instagram पर Dhurandhar 2 वाला फॉन्ट हो रहा वायरल! ऐसे करें Reels में यूज

डिलीट कर सकते हैं इंस्टाग्राम सर्च हिस्ट्री

यूजर Your Activity में जाकर सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए recent Searches के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर Clear All पर क्लिक करके हिस्ट्री डिलीट कर दें।

कहां देख पाएंगे सेव किए हुए पोस्ट?

अगर आपने कोई पोस्ट सेव किया है तो आप प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके हैमबर्ग आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Saved ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने सभी सेव किए हुए पोस्ट की लिस्ट आ जाएगी।

स्टोरी, पोस्ट और नोट्स को कैसे करें म्यूट?

यदि आप किसी अकाउंट की स्टोरी और पोस्ट नहीं देखना चाहते हैं तो उसे म्यूट कर सकते हैं। इसके लिए उस अकाउंट की प्रोफाइल पर जाएं। फिर Following ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां Mute पर क्लिक करते ही आपके सामने Posts, Stories और Notes के ऑप्शन आ जाएंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार, किसी भी ऑप्शन के टॉगल को ऑन कर सकते हैं।

अनफॉलो करने का तरीका है आसान

आप अगर किसी अकाउंट को अनफॉलो करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं। वह अकाउंट ओपन करें और Following पर क्लिक करें। इसके बाद unfollow पर क्लिक कर दें। ये इंस्टाग्राम हैक्स आपके एक्सपीरियंस को मजेदार बना देंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।