Instagram स्टोरी की ऐसे करें रिपोर्ट, जानें इमोजी और अवतार भेजकर रिएक्ट करने का तरीका
Instgram यूजर्स को स्टोरी पर इमोजी और अवतार भेजकर रिएक्ट करने से लेकर स्टोरी की रिपोर्ट करने तक, कई फीचर्स मिलते हैं। यहां ऐसी ही कुछ टिप्स बताई गई हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 11, 2023, 05:14 PM (IST)
हाइलाइट
- Instagram स्टोरी पर अवतार, इमोजी और GIF भेजकर रिएक्ट कर सकते हैं।
- तीन डॉट आइकन पर क्लिक करके यूजर्स स्टोरी की रिपोर्ट कर सकते हैं।
- अगर स्टोरी नहीं देखना चाहते हैं तो उसे म्यूट करने का ऑप्शन मिलता है।
Instagram एक लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाते हैं। रील्स से लेकर स्टोरी, तक की तरह से इस पर यूजर्स अपने विचार और फोटो आदि शेयर कर सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाला यह ऐप अपने यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स ऑफर करता है, जिनकी मदद से वे अपनी एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकते हैं।
Instagram Stories को काफी पसंद किया जाता है। यह अपलोड होने के 24 घंटे बाद अपने-अपने आप डिलीट हो जाती हैं। यूजर्स स्टोरीज पर इमोजी और अवतार के जरिए रिएक्ट भी कर सकते हैं। साथ ही उन्हें स्टोरीज को म्यूट करने की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम यूजर्स स्टोरी की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Instagram Stories की ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने वाले हैं।
Instagram Stories Tips
इंस्टाग्राम स्टोरी पर आप इमोजी और अवतार के जरिए रिएक्ट भी कर सकते हैं। साथ ही इस पर मैसेज करने का ऑप्शन भी मिलता है। आइये, जानते हैं कैसे।
इमोजी, अवतार और GIFs के जरिए दें रिएक्शन
- स्टोरी ओपन करते ही स्क्रीन पर नीचे मैसेज बार बनकर आएगा। उस पर क्लिक करते ही emoji और avatar का ऑप्शन आने लगेगा। Emoji ऑप्शन पर क्लिक करते ही कई इमोजी बनकर आ जाएंगी। आपको जो इमोजी सेंड करनी है, उस पर क्लिक कर दें।
- इसी तरह Avatar ऑप्शन पर क्लिक करने से आपको सामने अवतार बनकर आ जाएंगे। आप अपनी इच्छा अनुसार किसी पर भी क्लिक करके उसे सेंड कर लें।
- मैसेज बार में ही GIF का भी ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करके आप GIF सेंड कर सकते हैं।
स्टोरी म्यूट करने का तरीका
अगर आप अपने किसी फॉलोअर्स या किसी भी Instagram यूजर्स स्टोरी को देखना नहीं चाहते हैं तो उसे म्यूट कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान है।
इसके लिए स्टोरी ओपन करते ही राइट साइड में तीन डॉट आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां स्टोरी म्यूट करने का ऑप्शन भी मिल जाएगा। इस पर क्लिक करते ही स्टोरी म्यूट हो जाएगी और स्टोरी सेक्शन में नहीं दिखाई देगी।
इस तरह करें रिपोर्ट
इसी तरह तीन डॉट आइकन पर क्लिक करने पर यूजर्स को रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें। फिर आप पोस्ट की रिपोर्ट क्यों करना चाहते हैं, इसके लिए एक ऑप्शन सिलेक्ट कर लें।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।