OnePlus Open लॉन्च आज, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव इवेंट

OnePlus Open आज भारत में लॉन्च होगा। फोन को कई शानदार फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी मिल सकती है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 19, 2023, 10:43 AM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus Open कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है।
  • इसकी लॉन्चिंग के लिए इवेंट होस्ट किया जा रहा है।
  • इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

OnePlus Open आज भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन बेहतरीन डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है। लॉन्च से पहले ही लीक रिपोर्ट्स में फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। साथ ही, वीडियो और रेंडर्स में भी वनप्लस ओपन का डिजाइन भी दिखा है। आज कंपनी अपने फोल्डेबल फोन के लॉन्च के लिए एक इवेंट होस्ट कर रही है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आइये, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव इवेंट। और पढें: OnePlus Open यूजर्स की मौज, मिला धमाकेदार OxygenOS 15 अपडेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

OnePlus Open India launch

OnePlus Open का लॉन्च इवेंट आज यानी 19 अक्टूबर, 2023 को शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा। कंपनी के YouTube चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा, OnePlus के सोशल माडिया प्लेटफॉर्म पर भी इवेंट की अपडेट मिलेगी। वनप्लस ने पहले ही ट्वीट कर इवेंट की डेट और टाइमिंग कन्फर्म कर दी थी। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इवेंट देख सकते हैं। और पढें: 1TB स्टोरेज, 64MP कैमरा और 16GB रैम वाले Oneplus Open पर धमाका डील, मिल रहा 20 हजार का डिस्काउंट

>ऐसा होगा फोन का डिजाइन

अपकमिंग फोल्डेबल फोन के डिजाइन की बात करें तो हाल में एक वीडियो सामने आ गया था। YouTuber Michael Fisher कंपनी की उस फैक्टरी में टूर पर गए थे, जहां फोन को मैन्यूफेक्चर किया जा रहा है। वीडियो में स्मार्टफोन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। यूट्यूबर ने फोन की फोटो भी पोस्ट की हैं।

फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें फोन में 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले और 6.31 इंच का दूसरा डिस्प्ले मिल सकता है। इनका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन 67W फास्ट चार्जिंग वाली 4800mAh बैटरी से लैस हो सकता है।

कितनी होगी कीमत?

लीक रिपोर्ट में कीमत का खुलासा भी हो गया है। स्मार्टफोन को भारत में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। सटीक कीमत और फीचर्स तो लॉन्चिंग के दौरान आज शाम को ही पता चलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।