comscore

आपके लैपटॉप में दिख रहे ये 4 संकेत, समझ लें आ गया नया खरीदने का समय

जब लैपटॉप पुराना होने लगता है, तो कुछ संकेत देने लगता है, जिससे पता चल जाता है कि उसे बदलने का वक्त आ गया है। हम यहां उन ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 10, 2026, 04:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

आज के समय में स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो गेम और वर्क फ्रॉर्म होम जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। हालांकि, अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की तरह लैपटॉप भी समय बीतने के साथ पुराना होने लगता है और परफॉर्मेंस भी घटने लगती है। इस दौरान यह कुछ संकेत देने लगता है, जिससे पता चल जाता है कि अब नया लैपटॉप खरीदने का समय आ गया है। हम आपको इस आर्टिकल में उन ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आानी से समझ पाएंगे कि लैपटॉप बदलने का वक्त आया है या नहीं… news और पढें: Apple जल्द लॉन्च कर सकता है अपना सबसे प्रीमियम लैपटॉप MacBook Ultra, पहली बार मिलेगी OLED स्क्रीन और टच सपोर्ट

पहला संकेत : लैपटॉप का स्लो होना

लैपटॉप पुराना होने का सबसे पहला संकेत उसका स्लो होना है। अगर आपका लैपटॉप बूट अप होने में काफी समय ले रहा है, मल्टी टास्किंग के दौरान ऐप बीच में रुक रहे हैं या फिर वीडियो कॉल करने में और ऐप ओपन करने में परेशानी आ रही है, तो समझ जाएं कि लैपटॉप पुराना हो गया है। नया डिवाइस खरीदने का वक्त आ गया है। news और पढें: Asus ने भारत में लॉन्च किए तीन शानदार लैपटॉप, जानें कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

दूसरा संकेत: बैटरी जल्दी खत्म होना

पुराने लैपटॉप की परफॉर्मेंस घटने के बाद उसमें बैटरी इश्यू आता है। ऐसे लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और ये लैपटॉप चार्ज होने में भी घंटों का समय लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका लैपटॉप पुराना हो गया है। news और पढें: Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ LG का ये खास लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स

तीसरा संकेत : हीटिंग समस्या

सभी लैपटॉप हीट पैदा करते हैं, लेकिन लैपटॉप आम यूसेज में तेजी से गर्म हो रहा है, तो यह परेशानी का संकेत है। ज्यादा हीटिंग होने की वजह से लैपटॉप के प्रोसेसर समेत उसके अन्य पार्ट्स की कार्य क्षमता प्रभावित होती है, जिससे उनके पार्ट्स के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, परफॉर्मेंस भी प्रभावित होती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

चौथा संकेत : फिजिकल बॉडी

लैपटॉप की फिजिकल बॉडी टूटी-फूटी हो, तो यह भी बड़ा संकेत है कि अब उसे बदलने का वक्त आ गया है। लैपटॉप के हिंज टूटे हो, कीबोर्ड के बटन काम नहीं कर रहा हो, केबल कनेक्ट नहीं हो रही हो या फिर स्क्रीन का कुछ हिस्सा काम कर रहा हूं, तो समझ लें कि यह ज्यादा दिन तक काम नहीं करेगा और खराब हो जाएगा। ऐसे लैपटॉप पर पैसा लगाना फायदे का सौदा नहीं है। इससे बेहतर है कि नया लैपटॉप खरीद लें।