IPL Auction 2024 Live Streaming: जानें कब और कहां लाइव देख पाएंगे ऑक्शन, पहली बार महिला करेगी नीलामी

IPL Auction 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आज दुबई में होने वाले ऑक्शन को भारत में बैठे लोग टीवी और OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव देख पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 19, 2023, 09:47 AM (IST)

हाइलाइट

  • IPL Auction 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग OTT पर की जाएगी।
  • पहली बार IPL Auction में महिला नीलामी करेगी।
  • IPL हिस्ट्री में पहली बार भारत के बाहर दुबई में हो रहा है।

IPL Auction 2024 Live Streaming: भारत में क्रिकेट लवर के लिए जल्द Indian Premier League (IPL) की शुरुआत होने वाली है। आज यानी 19 दिसंबर, 2024 को IPL Auction 2024 है। IPL के इतिहास में पहली बार भारत में ऑक्शन नहीं हो रहा है। जी हां, इस बार दुबई में इंडियन प्रीमियम लीग के लिए प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। आज कुल 333 प्लेयर्स पर बोली लगने की संभावना है। इनमें से 214 भारतीय हैं और 119 विदेशी क्रिकेटर हैं। IPL Auction 2024 को टीवी के साथ-साथ ऑनलाइन भी फ्री में देखा जा सकेगा। इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी। आइये, जानें कब और कहां देख पाएंगे IPL Auction 2024 Live Streaming। और पढें: IPL 2024 opening ceremony live streaming: आज से शुरू हो रहा आईपीएल 2024, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

IPL Auction 2024 Live Streaming

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग की नीलामी आयोजित करने वाली Mallika Sagar ही आज होने वाली नीलामी में नीलामीकर्ता बनेंगी। आईपीएल में वह पहली महिला नीलामीकर्ता होंगी। और पढें: IPL 2024: मोबाइल फोन पर कैसे Live देख सकेंगे आईपीएल मैच, जानें यहां

फाइनल IPL 2024 Auction पूल में कुल 333 प्लेयर्स होंगे। इसमें 10 फ्रेंचाइजी द्वारा भरने के लिए अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध होंगे। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इसमें कुल 214 भारतीय प्लेयर और 119 विदेशी प्लेयर होंगे, जिनमें दो एसोसिएट देशों के भी शामिल हैं। इसमें 116 कैप्ड प्लेयर और 215 अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिनमें दो एसोसिएट देशों के हैं।

कितने बजे से देख पाएंगे लाइव?

IPL 2024 Auction आज यानी 19 दिसंबर, 2024 को दुबई में 11:30 AM (लोकल समय के अनुसार) और भारतीय समय के अनुसार 1:00 PM IST से शुरू हो जाएगा। इसे Star Sports Network पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर होगी। आज सभी भारतीयों की नजर इस पर लगी हुई है।

क्रिकेट लवर यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि उनका पसंदीदा प्लेयर किस टीम में खेलेगा। आज कुल 10 टीमों में खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट फाइनल हो जाएगी। इसे लाइव देखना क्रिकेट लवर के लिए बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।