इन्वर्टर की बैटरी में कितने महिने बाद डालना चाहिए पानी? अक्सर लोग कर बैठते हैं यह गलती

आजकल इन्वर्टर की जरूरत हर घर में पड़ती है, लेकिन लोग उसकी बैटरी की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर पानी कब और कितना डालना है, इस पर ध्यान नहीं देते। यही एक छोटी सी गलती बैटरी की लाइफ घटा सकती है और इन्वर्टर खराब कर सकती है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 25, 2025, 05:41 PM (IST)

और पढें: इनवर्टर यूज करते हैं, तो ये गलतियां तुरंत बंद कर दें, वरना बढ़ेगा बिजली बिल

आजकल इन्वर्टर हर घर में होता है। इन्वर्टर की बैटरी अच्छी तरह काम करती रहे, इसके लिए उसका सही रखरखाव बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर गर्मियों में जब बिजली बार-बार जाती है, तब इन्वर्टर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप बैटरी की देखभाल नहीं करते हैं, खासकर उसका वाटर लेवल नहीं चेक करते हैं, तो बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और इन्वर्टर सही से काम नहीं करेगा। और पढें: क्या आपकी इनवर्टर जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है? इन तरीकों से बैटरी चलेगी घंटों तक

बैटरी में पानी कब डालना चाहिए

बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर डाला जाता है और वो भी तब जब उसका लेवल कम हो जाए। यह पानी बदला नहीं जाता, सिर्फ लेवल कम होने पर दोबारा भरा जाता है। अगर आपके एरिया में पावर कट कम होता है, तो हर 2 से 3 महीने में एक बार वाटर लेवल चेक करना काफी है। लेकिन अगर इन्वर्टर का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है, तो हर 1 से 1.5 महीने में वाटर लेवल जरूर देखना चाहिए। लेट हो जाने पर बैटरी सूख सकती है और उसकी परफॉर्मेंस गिर सकती है। और पढें: AC से निकलने वाले पानी को इन्वर्टर की बैटरी में डालना सही या गलत? 90% लोग करते हैं ये गलती!

सही तरीका क्या है बैटरी में पानी डालने का

हर बैटरी पर एक इंडिकेटर होता है जो बताता है कि पानी का लेवल कितना है। ये इंडिकेटर Minimum’ और Maximum’ मार्क के रूप में दिखाया जाता है। पानी का लेवल हमेशा इन दोनों के बीच होना चाहिए। अगर पानी Minimum’ से नीचे चला गया है, तो समझिए पानी डालने का समय आ गया है और अगर गलती से आपने Maximum’ से ज्यादा पानी भर दिया, तो बैटरी को नुकसान हो सकता है। इसलिए सावधानी से और सही मात्रा में ही पानी डालें।

क्या ध्यान रखना चाहिए पानी भरते समय

हमेशा याद रखें कि बैटरी में केवल डिस्टिल्ड वाटर ही डालें, नल का पानी या बोतलबंद पानी नहीं। इससे बैटरी की लाइफ खराब हो सकती है। साथ ही बैटरी के कैप खोलते वक्त दस्ताने पहनना और आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि बैटरी के अंदर तेजाब होता है। पानी भरने के बाद कैप को अच्छे से बंद करें और बैटरी की सफाई भी समय-समय पर करते रहें। साथ ही इन्वर्टर के मैन्युफैक्चरर द्वारा दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ें, क्योंकि कुछ ब्रांड्स में पानी भरने का समय अलग हो सकता है। इन्वर्टर की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए उसका सही रखरखाव जरूरी है। समय-समय पर पानी का लेवल चेक करना और डिस्टिल्ड वाटर से उसे रिफिल करना एक आसान लेकिन जरूरी काम है, जिससे आप अपने इन्वर्टर की परफॉर्मेंस को बनाए रख सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।