Instagram Reels पर अचानक गिर गई रीच? ये गलतियां हो सकती हैं वजह, ऐसे करें ठीक

आज के समय में Instagram सिर्फ एंटरटेनमेंट का नहीं, बल्कि पहचान और कमाई का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। ऐसे में अगर आपकी Reels और पोस्ट्स की रीच अचानक कम हो जाए, तो यह चिंता की बात हो सकती है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां, खराब एंगेजमेंट और एल्गोरिदम में बदलाव इसकी बड़ी वजह बन जाते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 12, 2026, 04:02 PM (IST)

आज के समय में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के लिए कमाई, पहचान और फॉलोअर्स बढ़ाने का बड़ा जरिया बन चुका है। ऐसे में जब किसी यूजर की पोस्ट्स की रीच अचानक कम होने लगती है, तो चिंता होना स्वाभाविक है। कई लोग घंटों मेहनत करके रील्स, स्टोरी और पोस्ट तैयार करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक लाइक्स, व्यूज और कमेंट्स नहीं मिलते, हालांकि ऐसा सिर्फ एक या दो लोगों के साथ नहीं हो रहा, बल्कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम में बदलाव के कारण कई यूजर्स इस समस्या का सामना कर रहे हैं। कंटेंट क्वालिटी, पोस्टिंग टाइम और ऑडियंस एंगेजमेंट जैसे फैक्टर्स भी रीच पर बड़ा असर डालते हैं। और पढें: Instagram के ये 7 फीचर्स नहीं जानते तो बहुत कुछ कर रहे हैं मिस

Instagram का एल्गोरिदम कैसे तय करता है आपकी पोस्ट की रीच?

दरअसल इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम उन पोस्ट्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है, जिन पर शुरुआत में तेजी से एंगेजमेंट आता है, यानी अगर आपकी पोस्ट पर लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और सेव ज्यादा होते हैं, तो इंस्टाग्राम उसे और लोगों को दिखाता है लेकिन अगर लोग आपके कंटेंट पर ज्यादा देर नहीं रुकते या इंटरैक्ट नहीं करते, तो रीच धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके अलावा बार-बार एक जैसा कंटेंट पोस्ट करना, गलत या बैन हैशटैग इस्तेमाल करना और लंबे समय तक अकाउंट को इनएक्टिव छोड़ देना भी नुकसान पहुंचा सकता है, कई बार यूजर्स बिना ऑडियंस की पसंद समझे सिर्फ ट्रेंड फॉलो करते रहते हैं, जिससे कंटेंट की यूनिकनेस खत्म हो जाती है। और पढें: Instagram पर कैसे जानें कौन छुप-छुपकर देख रहा है आपका प्रोफाइल, इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

कौन-सी गलतियां आपकी Instagram रीच को और कम कर सकती हैं?

कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनसे अकाउंट की रीच और ज्यादा गिर सकती है। सबसे बड़ी गलती फेक फॉलोअर्स या बॉट्स खरीदना है। इससे अकाउंट की विश्वसनीयता कम होती है और इंस्टाग्राम ऐसे अकाउंट्स की विजिबिलिटी घटा सकता है। इसके अलावा एक ही दिन में बहुत ज्यादा पोस्ट या रील्स डालना भी नुकसानदायक हो सकता है। बार-बार कॉपी किया हुआ कंटेंट पोस्ट करने से ऑडियंस बोर होने लगती है। यूजर्स को अनरिलेटेड या बैन हैशटैग इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे पोस्ट की पहुंच सीमित हो सकती है।

Instagram अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

अगर आप अपनी इंस्टाग्राम रीच बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले कंटेंट क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसा कंटेंट बनाएं जो लोगों को आखिर तक वीडियो देखने या पोस्ट पढ़ने के लिए मजबूर करे। रील्स, स्टोरी और फोटो पोस्ट का सही बैलेंस बनाए रखें। इसके साथ ही सही समय पर पोस्ट करना भी बेहद जरूरी है। जब आपकी ऑडियंस सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है, उसी दौरान पोस्ट करने से शुरुआती एंगेजमेंट अच्छा मिलता है। यूजर्स को कमेंट्स का जवाब देना चाहिए और स्टोरी में पोल या Q&A जैसे फीचर्स इस्तेमाल करने चाहिए। इससे फॉलोअर्स के साथ कनेक्शन मजबूत होता है और एल्गोरिदम अकाउंट को ज्यादा पुश करता है। ट्रेंडिंग ऑडियो और रिलेटेड हैशटैग का इस्तेमाल भी पोस्ट को नए लोगों तक पहुंचाने में मदद करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।