Instagram Reels देखकर हो गए हैं बोर? तो अब खेलें सीक्रेट गेम, जानें कैसे

Instagram Emoji game: इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो व वीडियो देखने व शेयर करने तक सीमित नहीं है। इंस्टाग्राम पर मजेदार गेम भी मौजूद है, जिसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है। यहां जानें कैसे खेलें इंस्टाग्राम का यह सीक्रेट गेम।

Published By: Manisha | Published: Apr 24, 2024, 04:51 PM (IST)

हाइलाइट

  • Instagram पर मौजूद है मजेदार Emoji game
  • ज्यादातर लोगों को इस गेम की नहीं है जानकारी
  • इस गेम को खेलना है बहुत आसान

Instagram Game: इंस्टाग्राम पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। इस ऐप पर आप अपनी फोटो व वीडियो शेयर करने के साथ-साथ अन्य यूजर्स की वीडियो व फोटो को देख सकते हैं। इंस्टाग्राम रील्स इस प्लेटफॉर्म का पॉपुलर फीचर है। रील्स देखते हुए हम अक्सर घंटो इंस्टाग्राम पर बिता देते हैं। अगर आप इंस्टाग्राम रील्स वीडियो देखते-देखते बोर हो गए हैं, तो आप इंस्टाग्राम गेम को भी इन्जॉय कर सकते हैं। जी हां, इंस्टाग्राम पर हिडन गेम मौजूद है। ज्यादातर लोगों को इस गेम की जानकारी नहीं है। अगर आप भी इस इंस्टाग्राम गेम के बारे में नहीं जानते, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram ने कुछ समय पहले ही अपने DM सेक्शन में Emoji Game रोलआउट किया गया था। इस गेम में आपको खूब सारे इमोजी और एक पैडल मिलता है। इस गेम में आपको पैडल की मदद से नीचे गिरते इमोजी को बचाना है। जितने इमोजी आपने नीचे गिरने से बचाए हैं, उतना ही स्कोर गेम में आपका बढ़ता जाएगा। इस गेम को खेलने के लिए आपको अलग से कोई ऐप डाउनोलड करने की जरूरत नहीं है। यह गेम ऐप में ही प्री-इंस्टॉल है। आइए जानते हैं कैसे खेले यह गेम। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

Instagram पर ऐसे खेले हिडन गेम

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप ओपन करें। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

2. इसके बाद इंस्टाग्राम चैट सेक्शन पर जाएं।

3. अब आप किसी भी शख्स की चैट इंस्टाग्राम DM में ओपन करें।

4. इसके बाद आपको चैट के टेक्स्ट सेक्शन में कोई भी इमोजी से उस शख्स को भेजना है।

5. अब उस इमोजी पर टैप करें।

6. इमोजी पर टैप करते ही आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी।

7. इस विंडो में आपके सामने इंस्टाग्राम का हिडन गेम शुरू हो जाएगा।

Instagram गेम कैसे खेले

1. Instagram गेम में आपके सामने कई सारे इमोजी ऊपर से नीचे गिरते नजर आएंगे।

2. आपको उन इमोजी को सर्फ बोर्ड से टकराते हुए ऊपर की तरफ फेंकना है।

3. आप जितनी इमोजी को नीचे गिरने से बचाएंगे, उतने ही स्कोर आपका इस गेम में बढ़ता जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।