India World Cup 2023 Squad Announcement: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज, जानें कब और कहां देखें ऑनलाइन
ICC World Cup 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा। इस इवेंट को आप अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Sep 05, 2023, 01:23 PM (IST) | Edited: Sep 05, 2023, 01:35 PM (IST)
हाइलाइट
- ICC World Cup 2023 के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी।
- BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
- आज टीम अनाउंस करने की डेडलाइन खत्म हो रही है।
India World Cup 2023 Squad Announcement: अगले महीने भारत में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए BCCI भारतीय टीम की घोषणा करने वाली है। 12 साल बाद भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भारतीय स्कवॉड की घोषणा करेंगे। ICC ने BCCI को 5 सितंबर यानी आज वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित करने की डेडलाइन दी थी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत कई क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीमें घोषित कर दी हैं।
BCCI की यह प्रेस कांफ्रेंस bcci.tv और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर आयोजित की जाएगी। BCCI दिन के 1:30 बजे भारतीय वर्ल्ड कप स्कवॉड की घोषणा करेगी। इसके अलावा इसे Disney+ Hotstar के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। वहीं, Star Sports नेटवर्क के टीवी चैनल्स के माध्यम से यह घोषणा की जाएगी।
Disney+ Hotstar पर फ्री में दिखाए जाएंगे मैच
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच का प्रसारण भी Disney+ hotstar और Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि, हाल ही में Viacom 18 ने BCCI के साथ भारत में होने वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैच के प्रसारण का अधिकार खरीदा है। इसके पहले Disney+ hotstar ने Asia Cup 2023 और ICC world Cup 2023 के सभी मैच फ्री में दिखाने का फैसला किया है।
अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप में Asia Cup 2023 में शामिल ज्यादातर प्लेयर्स को शामिल किया जा सकता है। एशिया कप में कल हुए मुकाबले में भारत ने नेपाल की टीम को 10 विकेट से हरा दिया है। इसमें ओपनर शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली है। पाकिस्तान के साथ हुए मुकाबले में ईशान किशन के प्रदर्शन को देखते हुए वर्ल्ड कप की टीम में उन्हें शामिल किया गया है। वहीं, के एल राहुल को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।