IND vs PAK Asia Cup Final Live: महा-मुकाबला आज, फोन पर ऐसे फ्री देखें मैच Live
IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Live: 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के लिए फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। टीवी पर नहीं तो फोन पर देखें मैच Live वो भी बिल्कुल फ्री। जानें कैसे।
Published By: Manisha | Published: Sep 28, 2025, 11:08 AM (IST)
IND vs PAK Asia Cup Final Live: भारत और पाकिस्तान 41 साल बाद एशिया कप के लिए फाइनल में आमने-सामने खड़े हैं। आज 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के लिए दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस साल की शुरुआत दोनों ही देशों के बीच तनाव के साथ शुरू हुई थी, जिसका असर एशिया कप पर भी देखने को मिला। ऐसे में आज का फाइनल महा-मुकाबला कहलाएगा। सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर आज के फाइनल मुकाबले पर होगी। अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी है और मैच का 1 भी पल मिस नहीं करना चाहते हैं, तो यहां जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच की लाइवस्ट्रीमिंग।
When and Where watch Asia Cup 2025 match Final between India vs Pakistan?
भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2025 का फाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। यह मैच आज 28 सितंबर को रात 8 बजे शुरू होगा। दोनों की टीमों के बीच टॉस आधे घंटे पहले 7.30 बजे किया जाएगा, जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम निर्णय लेगी कि वह पहले बल्लेबाजी करेगी या फिर गेंदबाजी।
How to Watch India vs Pakistan Asia Cup 2025 Live
मैच की लाइवस्ट्रीमिंग टीवी पर Sony Sports network पर की जा रही है, जिसमें Sony Sports 1, Sony Sports 3 (Hindi), Sony Sports 4 (Telugu), Sony Sports 4 (Tamil) और Sony Sports 5 आदि शामिल हैं। टीवी के अलावा, आप इस मैच को अपने स्मार्टफोन पर भी लाइव देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLiv ओटीटी ऐप्स पर की जा रही है।
How to Watch India vs Pakistan Asia Cup 2025 Live on Phone
सबसे पहले अपने फोन में SonyLIV ऐप डाउनलोड कर लें, जिसके Play Store व App Store से डाउनलोड किया जा सकत है।
इसके बाद अपने फोन नंबर से ऐप पर लॉग-इन कर लें।
अब आपके सामने होम पेज पर Asia Cup 2025 Live का बैनर दिखेगा।
इस बैनर पर क्लिक करके आप 7.30 बजे से मैच को फोन पर लाइव देख सकेंगे, वो भी बिल्कुल फ्री।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।