Ind vs Eng Women's U-19 T20 World Cup: वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए खिताबी जंग आज, मोबाइल पर यूं देखें मैच की लाइवस्ट्रीमिंग

ICC Women's U-19 T20 World Cup का फाइनल मुकाबला आज 29 जनवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा।

Published By: Manisha | Published: Jan 29, 2023, 02:12 PM (IST)

हाइलाइट

  • Disney Plus Hotstar पर भी देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
  • टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगी मैच की स्ट्रीमिंग
  • शाम 5 बजे शुरू होगा मैच

आईसीसी वुमेन अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's U-19 T20 World Cup) अपने आखिरी चरम पर पहुंच चुका है। आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 29 जनवरी रविवार के दिन खेला जाएगा। भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। आज इस खिताबी जंग में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होने वाला है। आइए जानतें है कब और कहां देखें मैच की लाइवस्ट्रीमिंग। और पढें: ICC world Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल की टिकट कहां से ऑनलाइन करें बुक, जानें तरीका

ICC Women's U-19 T20 World Cup match Timings

ICC Women's U-19 T20 World Cup का फाइनल मुकाबला आज 29 जनवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा।

Match where to watch on TV

आज रविवार होने की वजह से ज्यादातर दर्शक मैच का मजा टीवी पर ले सकते हैं। आईसीसी अंडर-19 महिला टीव20 वर्ल्ड कप 2023 का सीधा प्रसारण Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) चैनल्स पर किया जाने वाला है। अगर आप इस दौरान घर पर नहीं भी हैं, तो आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी की जा रही है।

OTT Streaming

Women's U-19 T20 World Cup को आप Disney Plus Hotstar ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मैच को लाइवस्ट्रीम किया जाने वाला है। अगर आपके पास डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्रिप्शन है, तो आप भी अपने मोबाइल व अन्य डिवाइस पर मैच को लाइव देख सकेंगे।

Disney+ Hotstar प्लान

Disney+ Hotstar के तीन तरह के सब्सक्रिप्शन आते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 499 रुपये है। यह एक मोबाइल ओनली प्लान है, इसे केवल मोबाइल पर ही यूज किया जा सकता है। इसके अलावा 899 रुपये का एक सुपर प्लान आता है, जिसे यूजर्स स्मार्ट टीवी और मोबाइल दोनों पर यूज कर सकते हैं, जबकि तीसरा प्लान 1499 रुपये का है। इसे प्रीमियम प्लान कहा जाता है। इस प्लान में यूजर्स चार डिवाइसेज एक साथ यूज कर सकते हैं, जिनमें स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन शामिल हैं। ये सभी प्लान ईयरली हैं यानी एक साल के लिए है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।