Instagram Reels के तीन नए एडिटिंग टूल, जानें कैसे करें यूज
Instagram ने हाल में रील्स एडिट करने के लिए तीन नए टूल पेश किए हैं। इनके जरिए रील्स को और भी अच्छे से एडिट किया जा सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: May 22, 2023, 05:02 PM (IST)
हाइलाइट
- Instagram Reels के लिए तीन एडिटिंग टूल आए हैं।
- यूजर्स ऐप से बाहर जाए बिना ही रील शेयर कर सकते हैं।
- वीडियो स्पीड को कम और ज्यादा करने का ऑप्शन भी मिलता है।
Meta के स्वामित्व वाला शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आ रहा है। हाल में लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने Reels के लिए नए एडिटिंग टूल पेश किए हैं। इसमें Spilt, Replace और Speed शामिल हैं। ये फीचर्स यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बेहतर तरीके से रील एडिट करने की सुविधा देते हैं और वे ऐप से बाहर आए बिना ही उसे शेयर भी कर सकते हैं। यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। अगर आपने इंस्टाग्राम के इन नए फीचर का यूज नहीं किया है तो परेशान न हों। हम यहां इन्हें यूज करने का पूरा तरीका बताने वाला हैं। आइये, जानें।
Instagram New Editing Tools
इंस्टाग्राम के ये नए एडिटिंग टूल अपने नाम के अनुसार काम आते हैं। इसका Spilt फीचर यूजर्स को वीडियो क्लिप को दो पार्ट में करने में मदद करता है। वे इन दोनों पार्ट को अलग-अलग एडिट कर सकेंगे।
वहीं, दूसरा Replace टूल यूजर्स को एडिट करते समय अन्य क्लिप के समय या क्रम में बदलाव किए बिना एक वीडियो क्लिप को दूसरी क्लिप के साथ स्वैप करने देता है।
नए एडिंग टूल स्पीड के नाम से ही पता चल रहा है यह यूजर्स को वीडियो क्लिप की स्पीड बदलने की सुविधा देता है। यूजर्स को वीडियो क्लिप की स्पीड बढ़ाने या घटाने का ऑप्शन मिलता है।
ऐसे करें यूज
- नए टूल का यूज करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Instagram ओपन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर सबसे नीचे आ रहे + आइकन पर क्लिक कर दें।
- फिर स्क्रॉल करके Reels ऑप्शन पर जाएं। अब फाइल से रिकॉर्ड की गई वीडियो सिलेक्ट करें।
- अब Done पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे।
- आपको Speed का ऑप्शन भी मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप क्लिप की स्पीड .3x से लेकर 4x तक कर सकते हैं। फिर ऊपर राइट साइड में दिए गए Add बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको लेफ्ट साइड में नीचे Edit Video का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद आप उसमें क्लिप ऐड कर सकते हैं, टेक्स्ट और स्टिकर लगा सकते हैं।
- अब एडिटिंग करने के बाद इसे पोस्ट कर दें। यहीं आपको शेयर का ऑप्शन भी मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।