Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 27, 2023, 05:34 PM (IST)
Google Chrome लोकप्रिय वेब ब्राउजर में से एक है। ज्यादातर लोग वेब ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी अहम वजह इसका आसान यूजर इंटरफेस है। गूगल क्रोम में कई ऐसे फीचर्स मौजूद है, जो आपके काफी काम के साबित हो सकते हैं। इसी तरह इसमें कई लैंग्वेज सपोर्ट मिलता है। गूगल क्रोम यूं तो डिफॉल्ट अंग्रेजी भाषा में आता है। हालांकि, यह अन्य भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। अगर आप अंग्रेजी भाषा में सहज महसूस नहीं करते हैं, तो आप क्रोम को हिंदी समेत अन्य रिजनल भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Google ने Chrome यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा! आया जबरदस्त अपडेट, मिलेगा ये धांसू फीचर
Google Chrome पर अपनी पसंदीदा भाषा बदलना काफी आसान है। अगर आप भी अंग्रेजी के अलावा क्रोम को अन्य भाषा में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज हम आपको लैपटॉप, कंप्यूटर, एंड्रॉइड फोन में गूगल क्रोम की भाषा बदलने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। और पढें: Google Chrome में आया Auto Browse फीचर, ऑनलाइन फॉर्म भरना और ऑर्डर करना अब हुआ आसान
1. गूगल क्रोम की भाषा बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर में Google Chrome ओपन करना होगा। और पढें: Google ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए Chrome में Gemini AI को किया शामिल, अब मिलेंगे ये सब फीचर्स
2. इसके बाद लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद तीन डॉट मैन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर सेटिंग्स पर जाएं।
3. यहां आपको लेफ्ट कॉर्नर पर Languages का ऑप्शन दिखाई देगा।
4. अब Add Languages पर क्लिक करें।
5. Add Languages में आपको हिंदी का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां क्लिक करके आप क्रोम को हिंदी व अन्य भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. अब रिस्टार्ट पर क्लिक करके गूगल क्रोम को आप हिंदी या फिर अपनी अन्य पसंदीदा भाषा में इस्तेमाल कर सकेंगे।
1. फोन पर गूगल क्रोम की भाषा बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में गूगल क्रोम ओपन करना होगा।
2. इसके बाद टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करें।
3. अब सेटिंग्स में जाकर Languages पर जाएं।
4. यहां आपको Chrome language पर जाकर अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर लें।
5. लैंग्वेज डाउनलोड होने के बाद रिस्टार्ट पर टैप करें।