ChatGPT से अब हिंदी में पूछ सकेंगे सवाल, बहुत आसान है तरीका

ChatGPT से अब आप हिंदी भाषा में सवाल कर सकते हैं। जी हां, ChatGPT में 50 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट लाइव किया गया है, जिसमें हिंदी भाषा भी शामिल हैं। यहां जानें ChatGPT वेब और ऐप में कैसे करें हिंदी भाषा का इस्तेमाल।

Published By: Manisha | Published: May 16, 2024, 04:35 PM (IST)

हाइलाइट

  • ChatGPT को कई भाषाओं में कर सकते हैं इस्तेमाल
  • 50 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट हुआ लाइव
  • हिंदी में इस्तेमाल करें ChatGPT

OpenAI ने हाल ही में जनरेटिव एआई मॉडल का सबसे एडवांस वर्जन GPT-4o रिलीज किया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने मौजूदा चैटबॉट ChatGPT को भी अपग्रेड करते हुए इसमें 50 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट जारी कर दिया है। इन भाषाओं में हिंदी, बंगाली, मराठी, पंजाबी, तमिल, उर्दू, फ्रैंच, ग्रीक, कन्नड़ व कोरियन आदि शामिल है। इन सपोर्ट के साथ यूजर्स अब चैटजीपीटी से अंग्रेजी के अलावा, इन सभी भाषाओं में सवाल पूछ सकेंगे। और पढें: ChatGPT की एक ही आवाज से हो गए हैं बोर? ऐसे सेट करें नई वॉइस

अगर आप हिंदी भाषा में सहज महसूस करते हैं और अंग्रेजी की वजह से अब-तक चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं किया, तो अब आप इस चैटबॉट को हिंदी या फिर अपनी पसंदीदा भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए आज हम यहां आपको ChatGPT वेब और ऐप दोनों जगह भाषा बदलने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। और पढें: Google Maps से करें अपनी लोकेशन किसी को भी हमेशा के लिए शेयर, बस ON करें ये फीचर

How to use ChatGPT in Hindi on App

1. मोबाइल फोन में ChatGPT को हिंदी में इस्तेमाल कने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ChatGPT ऐप ओपन करना होगा।

2. इसके बाद टॉप पर दिख रहे दो ड्रॉप मैन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको बॉटम में दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।

4. इसके बाद इनपुट Language ऑप्शन पर जाना होगा।

5. यहां आपको सभी भाषाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे। आप अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं। अगर आप हिंदी में ऐप को इस्तेमाल करना चाहते है, तो हिंदी भाषा का चयन करें।

How to use ChatGPT in Hindi on Web

1.  वेब में ChatGPT  को अन्य भाषाओं में इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले वेब पर ChatGPT ओपन करना होगा।

2. इसके बाद अब बॉटम में दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कर दें।

3. यहां आपको Settings ऑप्शन पर टैप करना होगा।

4. अब General सेटिंग्स में जाएं। स्क्रोल डाउन करके आपको Language का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।

5. यहां आपको हिंदी भाषा को सिलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आप इससे हिंदी में लिखकर सवाल कर सकते हैं।

हिंदी के अलावा अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध है ChatGPT

Albanian

Amharic

Arabic

Armenian

Bengali

Bosnian

Bulgarian

Burmese

Catalan

Chinese

Croatian

Czech

Danish

Dutch

Estonian

Finnish

French

Georgian

German

Greek

Gujarati

Hindi

Hungarian

Icelandic

Indonesian

Italian

Japanese

Kannada

Kazakh

Korean

Latvian

Lithuanian

Macedonian

Malay

Malayalam

Marathi

Mongolian

Norwegian

Persian

Polish

Portuguese

Punjabi

Romanian

Russian

Serbian

Slovak

Slovenian

Somali

Spanish

Swahili

Swedish

Tagalog

Tamil

Telugu

Thai

Turkish

Ukrainian

Urdu

Vietnamese

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।