Instagram की सेटिंग में करें ये बदलाव, वेब एक्टिविटी को नहीं कर पाएगा ट्रैक
Instagram को आप अपनी वेब एक्टिविटी को ट्रैक करने से रोक सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर मामूली बदलाव करने होंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 26, 2023, 04:16 PM (IST)
हाइलाइट
- Instagram को आप अपनी वेब एक्टिविटी ट्रैक करने से रोक सकते हैं।
- इसके लिए सेटिंग में आपको प्राइवेसी सेक्शन में जाना होगा।
- सेटिंग में इसके लिए कई ऑप्शन मिलेंगे।
Instagram में कई प्राइवेसी फीचर मिलते हैं, जिनकी मदद से आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते हुए अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। आज के समय में साइबर क्राइम का खतरा बढ़ता जा रहा है। आए दिन डेटा लीक की खबरें आती रहती हैं। ऐसा में यूजर्स को प्लेटफॉर्म का यूज करते हुए कई बातों का ध्यान रखना होता है। अक्सर सोशल मीडिया और वेबसाइटों का यूज करने पर कई थर्ड पार्टी आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करती हैं और आपके डेटा यूज करती हैं।
साथ ही Meta भी आपकी वेब एक्टिविटी को ट्रैक करता है। हालांकि, आप Instagram को ऐसा करने से रोक सकते हैं। इंस्टाग्राम के अकाउंट सेंटर सेक्शन में नए प्रीइवेसी कंट्रोल ऑफर करता है। इससे यूजर अपने डेटा पर कंट्रोल रख सकते हैं। यहां इंस्टाग्राम को आपकी वेब एक्टिविटी को ट्रैक करने से रोकने का पूरा तरीका बताया गया है।
Instagram नहीं कर पाएगा आपकी एक्टिविटी को ट्रैक
इंस्टाग्राम को आपकी वेब एक्टिविटी को ट्रैक करने से रोकने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Instagram ओपन करें।
- फिर राइट साइड में आ रहे प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कर दें।
- अब राइट साइड में सबसे ऊपर तीन लाइन दिखेंगी। उन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Settings and Privacy पर क्लिक कर दें।
- फिर Accounts Center पर क्लिक करें। यह स्क्रीन पर पहला ऑप्शन है।
- यहां आपको Your information and Permissions सिलेक्ट करना है।
- फिर Your Activity off meta technologies पर क्लिक कर दें।
- यहां आपको सेटिंग में कई ऑप्शन मिलेंगे। आप व्यवसायों को डेटा भेजने से रोकने के
- लिए अपनी हाल की एक्टिविटी देख सकते हैं, स्पेसिफिक ऐप एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं, पिछला डेटा साफ कर सकते हैं या भविष्य की एक्टिविटी बैन कर सकते हैं।
- यदि आप भविष्य की एक्टिविटी बैन करें और भविष्य की एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट करें चुनते हैं तो यह आपकी पिछली एक्टिविटी को भी साफ कर देगा। इसका मतलब है कि उन्हें व्यवसायों और संगठनों के साथ आपकी बातचीत के बारे में जानकारी नहीं होगी।
इस तरह आप इंस्टाग्राम को आपकी वेब एक्टिविटी ट्रैक कर आपकी डेटा लेने से रोक सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।