Instagram DM में दोस्त को भेज सकेंगे फेवरेट गाना, जानें कैसे

Instagram DM में कई नए फीचर्स आ चुके हैं। इनमें से एक Music फीचर है। अब यूजर्स Instagram DM सेक्शन में Music भी भेज सकेंगे।

Published By: Manisha | Published: Feb 20, 2025, 05:13 PM (IST)

Music in Instagram DM: इंस्टाग्राम पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम पर अब-तक आप अपनी Stories और Post में म्यूजिक लगा सकते थे। वहीं, अब यह सुविधा DM सेक्शन में भी आ चुकी है। इंस्टाग्राम DM सेक्शन में आप अपने दोस्तों को अपनी पसंदा का गाना भेजकर उन्हें डेडिकेट कर सकते हैं। नए अपडेट के जरिए इंस्टाग्राम में कई नए फीचर्स आ चुके हैं। इसमें DM में म्यूजिक भेजने की सुविधा भी शामिल है। अगर आप म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं या फिर आपके दोस्त म्यूजिक लवर हैं, तो यह नया फीचर आपके लिए ही है। और पढें: Instagram ने बड़ी परेशानी की दूर, अब पोस्ट पब्लिश करने के बाद भी फोटो को सही क्रम में लगा सकेंगे

How to send Music in Instagram DM

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ओपन करें। और पढें: फोन भीगते ही चावल में मत डालें, बस तुरंत करें ये काम

2. अब आपको DM सेक्शन पर जाना है। और पढें: Pollution Certificate घर भूल गए? ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया, तो न हो परेशान.. फोन में ऐसे तुरंत करें डाउनलोड

3. DM सेक्शन में जाकर आप वो चैट ओपन करनी है, जिसे आप अपना पसंदीदा गाना भेजना चाहते हैं।

4. अब आपको बॉटम में दिख रहे मैसेज बार पर जाना है।

5. यहां आपको माइक व फोटो के बगल में मौजूद स्टिकर ऑप्शन पर क्लिक करना है।

6. अब अवतार औप GIF के बीच मौजूद स्टिकर ऑप्शन पर जाएं।

7. इस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको नया Music का ऑप्शन दिखेगा।

8. Music के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके समने कई म्यूजिक की लिस्ट आ जाएगी। आप अपनी पसंद के म्यूजिक को सिलेक्ट करके Instagram DM में अपने दोस्तों को भेज सकेंगे।

Instagram DM में कई नए फीचर्स की एंट्री

सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि अपडेट के जरिए इंस्टाग्राम में कई नए फीचर्स को एड किया गया है। इसमें DM में आने वाले मैसेज को ट्रांसलेट करने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा, चैट में मैसेज पिन और मैसेज को शेड्यूल करने की भी सुविधा इंस्टाग्राम में मिलती है। अगर आप किसी के बर्थडे पर सटिक 12 बजे विश करना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए ही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।