WhatsApp पर बड़ी फाइल्स भेजें बिना क्वालिटी खोए, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

क्या आप WhatsApp पर बड़ी फाइल्स बिना क्वालिटी खोए भेजना चाहते हैं? सीधे फोटो या वीडियो भेजने पर क्वालिटी कम हो जाती है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप बड़ी फाइल्स, HD फोटो या लंबे वीडियो पूरी क्वालिटी में शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 30, 2025, 01:22 PM (IST)

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैट का माध्यम नहीं रहा बल्कि बड़ी फाइल्स, हाई-क्वालिटी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स भेजने का भी जरिया बन गया है लेकिन जब आप सीधे फोटो या वीडियो भेजते हैं, तो WhatsApp अपने आप उन्हें कम्प्रेस कर देता है, जिससे क्वालिटी कम हो जाती है। कई बार हमें फाइल की पूरी क्वालिटी में शेयर करने की जरूरत होती है खासकर काम या प्रोजेक्ट के लिए, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप बड़ी फाइल्स बिना क्वालिटी खोए भेज सकते हैं जैसे डॉक्यूमेंट के रूप में भेजना, क्लाउड स्टोरेज, फाइल ट्रांसफर प्लेटफॉर्म या ZIP/RAR फॉर्मेट का इस्तेमाल। आइए जानते हैं कैसे और पढें: WhatsApp पर अब सीधे HD क्वालिटी में भेज सकेंगे फोटो, चुनने की नहीं पड़ेगी जरूरत!

फाइल को डॉक्यूमेंट के रूप में भेजें

WhatsApp पर बड़ी फाइलें भेजने का सबसे आसान तरीका है उन्हें डॉक्यूमेंट के रूप में भेजना। जब आप फोटो या वीडियो सीधे भेजते हैं, तो WhatsApp उसे कम्प्रेस कर देता है, जिससे क्वालिटी थोड़ी कम हो जाती है लेकिन डॉक्यूमेंट के रूप में भेजने पर फाइल की पूरी क्वालिटी बनी रहती है। बस WhatsApp खोलें, जिस चैट में भेजना है उसे चुनें, अटैचमेंट आइकन पर टैप करें और 'Document' चुनें, फिर अपनी फाइल सेलेक्ट करके भेज दें। यह तरीका HD फोटो, लंबे वीडियो, PDFs, प्रेजेंटेशन या 2GB तक की फाइल्स के लिए बिल्कुल सही है। और पढें: WhatsApp पर आ गया HD Video Sharing ऑप्शन, हाई-क्वालिटी में भेज सकेंगे वीडियो

बड़ी फाइल को Google Drive में अपलोड करके लिंक शेयर करें

अगर फाइल 2GB से बड़ी है तो उसे सीधे WhatsApp पर भेजना संभव नहीं है। ऐसे में Google Drive या किसी बाकी क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल करना बेहतर है। फाइल को Google Drive में अपलोड करें और फिर उसका लिंक शेयर करें। Google Drive में अपलोड करने के बाद 'Manage Access' या 'Share' ऑप्शन में जाकर लिंक की विजिबिलिटी 'Anyone with the link' कर दें, फिर इस लिंक को WhatsApp पर भेजें। इससे रिसीवर फाइल को उसी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकता है। यह तरीका लंबे वीडियो, भारी डॉक्यूमेंट्स या हाई-रिजॉल्यूशन फाइल्स के लिए बढ़िया है।

WeTransfer जैसी फाइल ट्रांसफर सर्विस का इस्तेमाल करें

अगर आप जल्दी से बड़ी फाइल भेजना चाहते हैं और क्लाउड स्टोरेज में साइन इन नहीं करना चाहते, तो WeTransfer जैसी फाइल ट्रांसफर सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइल अपलोड करें और सिस्टम द्वारा दिया गया डाउनलोड लिंक कॉपी करें। इस लिंक को WhatsApp पर भेज दें, रिसीवर लिंक पर क्लिक करके फाइल को पूरी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकता है। यह तरीका फोटोग्राफर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजाइनर्स के लिए बहुत यूजफुल है।

फाइल को ZIP या RAR में बदलकर भेजें

कई फाइल्स को एक साथ या बड़ी फाइल को भेजने का स्मार्ट तरीका है उसे ZIP या RAR फॉर्मेट में बदलना। ZIP या RAR फाइल्स WhatsApp में डॉक्यूमेंट की तरह भेजी जाती हैं, जिससे क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके लिए WinZip या RAR ऐप इंस्टॉल करें, फाइल्स सेलेक्ट करके ZIP या RAR फाइल बनाएं, फिर WhatsApp खोलकर Document ऑप्शन से इस फाइल को भेज दें। यह तरीका फोटो अलबम, वर्क फोल्डर या मल्टी-पेज PDFs भेजने के लिए बहुत आसान है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।