WhatsApp के डिलीट मैसेज देखना है बहुत आसान, जानें पूरा प्रोसेस

Google की तरफ से Android Smartphone में नोटिफिकेशन हिस्ट्री स्टोर करने का ऑप्शन दिया जाता है, जो कुछ देर तक ही काम करती है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 04, 2023, 12:32 PM (IST) | Edited: Mar 04, 2023, 03:43 PM (IST)

हाइलाइट

  • Android Smartphone में पहले से मौजूद है ये फीचर।
  • ऑनलाइन ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इन दोनों फीचर्स को इस्तेमाल करना का तरीका जानें।

WhatsApp की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर ढेरों फीचर्स मौजूद हैं, जो अलग-अलग फीचर्स के साथ आते हैं। अगर यूजर्स ने किसी को गलती से मैसेज कोई मैसेज भेज दिया है, या फिर वह किसी मैसेज को कुछ देर बाद ही डिलीट करना चाहते हैं तो उसे कर सकते हैं। इसके बाद कई यूजर्स डिलीट हो चुके मैसेज को पढ़ना चाहते हैं। इसके लिए एक सिंपल से प्रोसेस को फॉलो करना होगा। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

व्हाट्सऐप के डिलीट मैसेज को पढ़ने के लिए दो मुख्य तरीके मौजूद हैं और यह ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर मौजूद हैं। इसके अलावा ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इन प्रोसेस के बारे में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का मजेदार फीचर, ऑफिस वाले लोग जरूर देखें ये ट्रिक, ऐसे करना होगा यूज

Notification History का करना होगा इस्तेमाल

Google की तरफ से Android Smartphone में नोटिफिकेशन हिस्ट्री स्टोर करने का ऑप्शन दिया जाता है, जो कुछ देर तक ही काम करती है। अगर कोई मैसेज भेजता है और नोटिफिकेशन को हटाते नहीं है, तो यूजर्स नोटिफिकेशन से मैसेज को पढ़ सकेगा। इसी तरह से यूजर्स इंस्टाग्राम के मैसेज को भी पढ़ सकेंगे।

नोटिफिकेशन से मैसेज पढ़ने के लिए

  • स्मार्टफोन को ओपेन करें।
  • ऐप्स सेटिंग में पहुंचे।
  • नोटिफिकेशन हिस्ट्री तक पहुंचे।
  • इसके बाद नोटिफिकेशन हिस्ट्री को ऑन कर दें।

इसके बाद व्हाट्सऐप पर आने वाले मैसेज और उन्हें डिलीट होने के बाद यहां से पढ़ सकेंगे। 24 घंटे तक यहां मैसेज स्टोर होते हैं और उसके बाद वह परमानेंट डिलीट हो जाते हैं।

WAMR का करें इस्तेमाल

WAMR एक ऑनलाइन टूल्स है और यह Android के Google Play Store पर मौजूद है। इसकी मदद से यूजर्स डिलीट हो चुके मैसेज को बड़ी ही आसानी से देख सकेंगे। हालांकि इस ऐप को जरूरी परमिशन की जरूरत होती है। यह ऐप व्हाट्सऐप के अलावा इंस्टाग्राम को भी बेहतर तरीके सपोर्ट करता है। ध्यान रखें कि WAMR नाम का यह टूल्स यूजर्स से ग्रैंट परमिशन को एक्सेस करता है, यह आपकी पर्सनल इंफोर्मेशन को भी एक्सेस करने का काम करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।