खो गया है आपका फोन? Sanchar Saathi से कर सकते हैं ट्रैक, जानें पूरा प्रोसेस

Sanchar Saathi Portal: आपको अब अपने फोन खोने या चोरी होने पर टेंशन लेने की जरूरत है। आपका फोन खोने या चोरी होने पर कोई दूसरा व्यक्ति उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। सरकार ने संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए फोन गुम होने पर रिपोर्ट किया जा सकता है।

Published By: Harshit Harsh | Published: May 17, 2023, 04:23 PM (IST) | Edited: May 17, 2023, 04:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • संचार साथी ऑनलाइन पोर्टल आपके गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर सकता है।
  • सरकार ने यह ऑनलाइन पोर्टल टेलीकॉम यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।
  • इस पोर्टल पर आप खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को रिपोर्ट कर सकते हैं।

मोबाइल डिवाइस और टेलीकॉम सेवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए सरकार ने नया संचार साथी (Sanchar Saathi) ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन यूजर्स अपनी समस्याओं को रिपोर्ट कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग का यह पोर्टल को TAFCOP (टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन) और CEIR जैसी एजेंसियों के सहयोग से ऑपरेट होगा। इसमें यूजर्स अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या ट्रैक कर सकेंगे। साथ ही, अपने नाम पर जारी हुए SIM कार्ड और मोबाइल नंबर का भी पता लगा सकेंगे। और पढें: आपके नाम पर कितने SIM हैं एक्टिव? 1 मिनट में कर लें चेक

Sanchar Saathi Portal आने वाले समय में टेलीकॉम यूजर्स को धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड आदि से बचाएगा। अगर, आपका भी स्मार्टफोन या मोबाइल खो गया है या फिर चोरी हो गया है, तो इस पोर्टल के जरिए आप उसे ट्रैक कर सकेंगे। यही नहीं, उस मोबाइल डिवाइस का IMEI नंबर भी ब्लॉक कर सकेंगे। आइए, जानते हैं संचार साथी की इस सुविधा के बारे में... और पढें: सेकंड हैंड मोबाइल लेते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, बस 2 मिनट में जानें फोन चोरी का है या नहीं

चोरी हुए या खोए मोबाइल को कैसे करें रिपोर्ट?

किसी भी खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने और ब्लॉक करने के लिए उसके IMEI नंबर की जरूरत होगी। दूरसंचार विभाग के इस पोर्टल पर आपको अपने खोए हुए मोबाइल फोन नंबर का IMEI नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद दिए गए जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। हम आपको इस पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। और पढें: Sanchar Saathi App: सरकार ने वापस लिया फोन में ऐप के अनिवार्य होने का फैसला, जानें वजह

  • सबसे पहले Sanchar Saathi ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और खोए या चोरी हुए फोन को रिपोर्ट करने के लिए CEIR के पोर्टल (https://ceir.sancharsaathi.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.jsp) को नेविगेट करें।
  • इसके बाद आपको अपने चोरी हुए डिवाइस की जानकारी जैसे कि मोबाइल नंबर, IMEI नंबर (डुअल सिम कार्ड वाले फोन के दोनों IMEI नंबर), डिवाइस के ब्रांड का नाम, डिवाइस का मॉडल और फोन का बिल दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको फोन चोरी होने या खोने की जगह की जानकारी, तारीख, राज्य, शहर, FIR (पुलिस शिकायत), पुलिस स्टेशन और शिकायत की कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • अगले स्टेप में आपको अपनी निजी जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता, पहचान डॉक्यूमेंट्स, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • ये स्टेप्स पूरा करने के बाद आपके पास एक OTP यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे दर्ज करके आप अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल को रिपोर्ट कर सकेंगे।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अगर किसी ने आपका फोन चुराया होगा तो वो उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। CEIR आपके द्वारा दी गई जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद डिवाइस को ब्लॉक कर देगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।