आपका Facebook नहीं होगा Hack, तुरंत ये एडवांस सेटिंग कर दें ON

Facebook में Advanced Protection नाम का फीचर आता है, जिसके जरिए आप अपने अकाउंट को हैकर्स से सुरक्षित रख सकते हैं। यहां जानें कैसे करें इस फीचर को इनेबल।

Published By: Manisha | Published: Jan 22, 2025, 08:42 PM (IST)

Facebook भारत का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक, फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से यूजर्स का फेसबुक अकाउंट अक्सर हैकर्स के निशाने पर रहता है। ज्यादा सिक्योरिटी न होने की वजह से कोई भी आपके फेसबुक अकाउंट को आसानी से हैक करके उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। फेसबुक अपने यूजर्स के लिए कई एडवांस लेवल के सिक्योरिटी फीचर्स लेकर आता है, जिसको ऑन करके के बाद आपका अकाउंट सुपर सिक्योर हो सकता है। और पढें: प्रोपर्टी ही नहीं जल्द घरवालों के नाम कर सकेंगे डिजिटल वसीयत, सरकार ला रही नए नियम!

हालांकि, ज्यादातर लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती, जिस वजह से उनके अकाउंट आसानी से हैक किए जा सकते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका या फिर आपके किसी खास का Facebook अकाउंट हैक हो, तो आपको बस एक छोटी-सी सेटिंग अपने फेसबुक अकाउंट में ON कर देनी है। इस फीचर के ऑन होने के बाद आपका अकाउंट सिक्योर हो जाएगा। इस फीचर का नाम Advanced Protection है। आइए जानते हैं कैसे इससे फेसबुक को रखें सिक्योर। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

How to ON Advanced Protection in Facebook Account

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Facebook ऐप को ओपन करें। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

2. इसके बाद टॉप कॉर्नर पर दिख रहे Profile ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

3. यहां आपको स्क्रोल-डाउन करके Settings and Privacy के ऑप्शन पर जाना है।

4. अब Settings पर टैप करें।

5. इसके बाद आपको सबसे ऊपर Account Centre वाला ऑप्शन दिखेगा।

6. इस ऑप्शन में जाकर आपको Password and Security वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

7. इसके बाद आपको Advanced Protection का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।

>

जैसे ही आप अपने फेसबुक प्रोफाइल में Advanced Protection ऑन कर देंगे। वैसे ही आपका फेसबुक अकाउंट एडवांस लेवल पर सिक्योर हो जाएगा और कोई भी हैकर आपके अकाउंट का अनऑथराइज एक्सेस प्राप्त नहीं कर पाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।