Google Contacts Backup कैसे लें? Android मोबाइल और iPhone दोनों पर काम करेगा यह तरीका

Google के जरिए ऑन-डिवाइस कॉन्टेक्ट्स का बैक अप लिया जा सकता है। इसे बाद में Google Account में साइन-इन करके कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।

Published By: Swati Jha | Published: Dec 21, 2022, 07:22 PM (IST)

Google हमारी रोजमर्रा के डिवाइस और इंटरनेट एक्टिविटीज में खास भूमिका निभाता है। एक सिंपल सर्च करने से लेकर लंबी एक्सेल- वर्ड फाइल बनाने और ईमेल एक्सचेंज करने तक, Google सब करता है। साथ ही साथ यह फोटो, वीडियो, ऐप्स और दूसरे डेटा स्टोर करने के लिए क्लाउड स्टोरेज भी देता है। और पढें: Google Gemini में आ सकता है बड़ा अपडेट, फिर आसानी से कर पाएंगे ChatGPT की पूरी हिस्ट्री ट्रांसफर

यहां जानिए अलग-अलग डिवाइस के बीच आसानी से स्विच करने के लिए Android, और iOS पर Google से कॉन्टेक्ट्स का बैकअप कैसे लिया जाता है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Google contacts backup क्या है?

Google contacts backup गूगल अकाउंट में जोड़े गए ऑन-डिवाइस कॉन्टेक्ट्स को सेव और स्टोर करने का एक तरीका है। एक बार अकाउंट में अपलोड और स्टोर हो जाने के बाद, इन कॉन्टेक्ट्स को फोन, पीसी, टैबलेट और इंटरनेट ब्राउजिंग का सपोर्ट करने वाले किसी भी डिवाइस पर गूगल अकाउंट में साइन इन करके कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

Google Account में कॉन्टेक्ट्स का बैकअप कैसे करें

जब आप अपने डिवाइस में कॉन्टेक्ट ऐड कर लेते हैं, तो ये ऑटोमैटिकली बैकअप हो जाते हैं और आपके सभी Google साइन-इन डिवाइस में सिंक हो जाते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में कनेक्टिविटी या सर्वर की दिक्कत के कारण डेटा ऑटोमैटिकली बैकअप नहीं होता है। ऐसे में, आप अपने Google अकाउंट में मैनुअली बैकअप कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

Android पर Google contacts backup

वैसे तो Android पर डिफॉल्ट रूप से ऑटोमैटिक बैकअप और कॉन्टेक्ट्स की स्कैनिंग ऑन होती है। हालांकि, आप इसे मैनुअली भी कर सकते हैं। जानिए इसे कैसे करें..

  • अपने Android मोबाइल पर 'सेटिंग' खोलें।
  • नीचे स्क्रॉल करें और 'Google' मेनू पर जाएं।
  • अब 'बैकअप' ऑप्शन चुनें।
  • बैकअप के अंदर आपको 'Google Account Date' ऑप्शन मिलेगा। इसे चुनें
  • यहां से Contacts टॉगल को ऑफ करें और फिर से ऑन करें।
  • अब कॉन्टेक्ट ऐप्स में सेव कॉन्टेक्ट आपके साइन इन किए गए सभी डिवाइस पर बैकअप लेना और सिंस होना शुरू कर देंगे।

Google Contacts App से backup

ज्यादातर Android फोन Google के कॉन्टेक्ट ऐप के साथ प्री-लोड होते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल कॉन्टैक्ट्स के बैकअप के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए...

  • अपने Android डिवाइस पर, "Google Contacts" ऐप खोलें।
  • निचले टैब से, 'Fix & manage' चुनें।
  • अब 'सेटिंग' बटन पर टैप करें।
  • यहां सबसे ऊपर Google Contacts sync settings का ऑप्शन होगा। इसे चुनें
  • नया पेज खोलने के लिए 'Status' ऑप्शन चुनें।
  • यहां से, रिफ्रेश बटन पर टैप करने से कॉन्टैक्ट्स बैकअप और सिंक प्रोसेस शुरू हो जाएगी।

iOS पर Google contacts backup

iOS डिवाइस पर, Google पर अपने कॉन्टेक्ट्स का बैकअप लेने के लिए, आपक पहले अपने Google अकाउंट को जोड़ना और साइन इन करना होगा। जानिए इसका प्रोसेस

  • अपने iPhone पर 'Setting' खोलें।
  • नीचे स्क्रॉल करें और 'Contacts' चुनें।
  • अब मेनू के अंदर, 'Accounts' चुनें।
  • यहां से अपने iPhone में नया Google अकाउंट जोड़ें। (यदि यह पहले से ही ऐड है तो 'Accounts' चुनें।
  • ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन फॉलो करके साइन इन करें।
  • अब जीमेल सेटिंग्स में जाएं और 'Contacts' बैकअप को ऑन करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।