फोन की स्टोरेज फुल? बिना कुछ डिलीट किए ऐसे बनाएं ढेर सारा स्पेस

क्या आपका फोन बार-बार ‘स्टोरेज फुल’ दिखा रहा है? जरूरी फोटो, वीडियो या फाइल्स डिलीट किए बिना भी आप फोन में ढेर सारा स्पेस बना सकते हैं, बस कुछ आसान ट्रिक्स अपनाइए और अपका स्मार्टफोन फास्ट, स्मूद और नया जैसा हो जाएगा।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 08, 2025, 11:50 AM (IST)

और पढें: तेज गर्मी में आपका फोन हो रहा ओवर हीट, अभी अपनाएं काम के Smart Tips

आज के समय में स्मार्टफोन हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। कॉल करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट, पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट, हर चीज अब फोन से ही की जा सकती है। इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही एक समस्या भी खड़ी हो जाती है, फोन की स्टोरेज जल्दी खत्म हो जाती है। जब फोन में जगह कम पड़ती है तो वह स्लो होने लगता है, हैंग करता है और कई बार जरूरी फाइल्स या ऐप्स को डाउनलोड भी नहीं कर पाता। ऐसे हालात में लोग अक्सर फाइल्स या फोटो डिलीट कर देते हैं, लेकिन कई बार सबकुछ जरूरी होता है जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में आपके पास एक खास ट्रिक है जिससे आप बिना कुछ डिलीट किए फोन की स्टोरेज खाली कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp की ये 7 आदतें चुपचाप भर देती हैं फोन की Storage

ऐसे बनाएं फोन की स्टोरेज में जगह?

स्मार्टफोन में जगह खाली करने का सबसे आसान तरीका है क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करना। गूगल ड्राइव इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। अगर आपके फोन में फाइल्स, फोटो या वीडियो ज्यादा जगह घेर रहे हैं, तो आप इन्हें सीधे गूगल ड्राइव पर अपलोड कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि आपकी फाइल्स सुरक्षित भी रहेंगी और फोन की स्टोरेज भी खाली हो जाएगी। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आपको बस गूगल ड्राइव ऐप ओपन करना होगा और उसमें +’ के आइकन पर क्लिक करके अपनी जरूरी फाइल्स अपलोड करनी होंगी। इस प्रक्रिया के लिए एक अच्छी इंटरनेट स्पीड जरूरी होती है, लेकिन अपलोड हो जाने के बाद आप अपने फोन की मेमोरी में काफी स्पेस हो जाता है।

कैशे क्लियर करने से फोन को क्या फायदा होता है?

गूगल ड्राइव के अलावा एक और आसान उपाय है फोन के बैकग्राउंड डेटा और कैशे को क्लियर करना। दरअसल कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिन्हें हम बार-बार इस्तेमाल नहीं करते लेकिन उनका डेटा फोन की मेमोरी में स्टोर होता रहता है। ये ऐप्स चुपचाप बैकग्राउंड में जगह घेरते रहते हैं और धीरे-धीरे फोन की स्टोरेज कम होने लगती है। ऐसे में आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज’ या ऐप मैनेजमेंट’ ऑप्शन में जाना चाहिए और वहां से जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है उनके कैशे को क्लियर करना चाहिए। इससे न तो आपका कोई अहम डेटा डिलीट होगा और न ही फोन की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ेगा। बल्कि उल्टा, फोन फास्ट काम करने लगेगा और हैंग की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

अब जरूरी फाइल्स को डिलीट करने की जरूरत नहीं

आज की डिजिटल लाइफ में स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। जब आपके फोन की स्टोरेज खत्म होने लगे, तो घबराने या जरूरी फाइल्स को डिलीट करने की जरूरत नहीं है। गूगल ड्राइव और बैकग्राउंड डेटा क्लियर करने जैसी ट्रिक्स अपनाकर आप फोन की मेमोरी खाली कर सकते हैं और उसे बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार रख सकते हैं। इस तरह न केवल आपका फोन लंबे समय तक स्मूद चलेगा बल्कि आपको बार-बार फाइल्स या फोटो हटाने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। तो अगली बार जब फोन स्टोरेज फुल’ का अलर्ट दे, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर अपने स्मार्टफोन को नया जैसा बना लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।