Google Maps पर लोकेशन हिस्ट्री कैसे करें डिलीट? जानें आसान तरीका

Google Maps की लोकेशन हिस्ट्री को अगर आप डिलीट करना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है। इसके लिए आपको आर्टिकल में दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 20, 2023, 04:17 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Maps की लोकेशन हिस्ट्री के जरिए आपको स्टॉक किया जा सकता है।
  • इसे ऑन या ऑफ करना बेहद आसान है।
  • पुराने लोकेशन हिस्ट्री को आप डिलीट भी कर सकते हैं।

Google Maps का इस्तेमाल हम लोकेशन ढूंढने, ड्राइविंग आदि के लिए करते हैं। Android डिवाइस में गूगल के ऐप्स के तौर पर मैप्स मौजूद होता है, जिसमें स्मार्टफोन और लोकेशन हिस्ट्री स्टोर होती है। कई बार इस लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर साइबर क्रिमिनल्स हमें स्टॉक भी कर सकते हैं। ऐसे में गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री को समय-समय पर डिलीट करने की जरूरत होती है। और पढें: Google Maps में छुपे हैं ये 7 कमाल के फीचर्स, अब सफर होगा आसान और फास्ट!

गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री में आप जहां भी जाते हैं, रूटीन डेस्टिनेशन, ट्रिप्स आदि की डिटेल स्टोर होती है। मैप्स में दिए गए फीचर्स की मदद से आप इसे पर्सनलाइज्ड भी कर सकेंगे। अगर, आपके स्मार्टफोन में लोकेशन हिस्ट्री ऑन रहता है तो गूगल ऐप यूज में नहीं होने पर भी गूगल के सर्वर पर आपके डिवाइस की लोकेशन हिस्ट्री स्टोर होती रहती है। और पढें: Google Maps से करें अपनी लोकेशन किसी को भी हमेशा के लिए शेयर, बस ON करें ये फीचर

Google Maps की लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने से पहले यूजर्स को इसके बारे में कुछ चीजें जाननी जरूरी हैं, जैसे कि गूगल मैप्स में बाई डिफॉल्ट लोकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन ऑफ होता है। यूजर्स द्वारा ऑन करने पर ही लोकेशन हिस्ट्री ऑन होता है। अगर, आप गलती से लोकेशन हिस्ट्री ऑन करके उसे ऑफ करना भूल गए हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स से उसे बंद कर सकते हैं। यही नहीं, लोकेशन हिस्ट्री को गूगल मैप्स टाइमलाइन से एडिट और डिलीट भी किया जा सकता है।

लोकेशन हिस्ट्री को कैसे करें ऑन या ऑफ?

  • Google Maps की लोकेशन हिस्ट्री को ऑन या ऑफ करने के लिए सबसे पहले गूगल अकाउंट में लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद लोकेशन हिस्ट्री वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको योर अकाउंड एंड ऑल डिवाइसेज (Your account and all devices) सेक्शन मिलेगा।
  • टॉप में जाकर लोकेशन हिस्ट्री के टूगल बटन को ऑन या ऑफ कर सकेंगे।
  • इसके अलावा ओनली ए सर्टेन डिवाइस वाले ऑप्शन पर जाकर this device या device on this account पर क्लिक करके लोकेशन हिस्ट्री को ऑन या ऑफ कर सकेंगे।
  • ध्यान रहे गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री ऑन या ऑफ करने का यह फीचर Android 8.0 या इससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है।

कैसे करें लोकेशन हिस्ट्री डिलीट?

  • गूगल मैप्स से लोकेशन हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आपको गूगल मैप्स के टाइमलाइन पर जाना होगा।
  • यहां आपको सभी लोकेशन हिस्ट्री दिखाई देगी।
  • आप उन्हें सेलेक्ट करके डिलीट ऑल कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने अकाउंट से लिंक गूगल मैप्स में कोई हिस्ट्री दिखाई नहीं देगी।

गूगल मैप्स की हिस्ट्री डिलीट करते समय आप 3 महीने, 18 महीने या 36 महीनों से पुरानी सभी हिस्ट्री को ऑटोमैटिकली डिलीट होने के लिए भी सेलेक्ट कर सकते हैं। गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री डिलीट होने पर आपको रेकोमेंडेशन्स नहीं मिलेंगे। साथ ही, ट्रैफिक से बचने के रेकोमेंडेशन्स मिलने बंद हो जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।