क्या आपने अभी तक नहीं बनाया Instagram वाला वायरल 3D फिगर? मिनटों में ऐसे बनाएं
क्या आपने Instagram पर दिख रहे उन खिलौने जैसे 3D फिगर्स देखे हैं? क्या आप जानते हैं कि ये असल में Google के नए 'Nano Banana AI' ट्रेंड से बनाए जा रहे हैं? मिनटों में फ्री में बनने वाले ये हाइपर-रियलिस्टिक फिगरिन्स अब हर किसी की सोशल मीडिया फीड पर छा गए हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं?
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 11, 2025, 12:17 PM (IST) | Edited: Sep 11, 2025, 12:18 PM (IST)
भारत में इन दिनों सोशल मीडिया पर गूगल का 'Nano Banana' AI ट्रेंड जमकर वायरल हो रहा है। गूगल के Gemini 2.5 Flash Image टूल की मदद से लोग अपनी फोटो या प्रॉम्प्ट से हाइपर-रियलिस्टिक 3D फिगरिन्स बना रहे हैं। ये फिगरिन्स बिल्कुल खिलौनों जैसे दिखते हैं, लेकिन पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए जाते हैं और सबसे खास बात यह है कि ये पूरी तरह फ्री हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, कंटेंट क्रिएटर्स और आम लोग इस नए क्रेज में तेजी से शामिल हो रहे हैं। Instagram, YouTube, TikTok और 'X' पर लोग अपने मिनी वर्जन, पालतू जानवरों और यहां तक कि फिल्मी कैरेक्टर्स को भी 3D फिगर में बदलकर शेयर कर रहे हैं।
क्यों पसंद आ रहा है नैनो बनाना ट्रेंड?
इस ट्रेंड के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है इसकी सिंप्लिसिटी और मजेदार रिजल्ट्स। किसी को भी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है और न ही पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सिर्फ एक फोटो और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालने के बाद कुछ ही सेकंड में 3D फिगरिन तैयार हो जाता है। ये चमकदार, प्रोफेशनल लुक वाले मॉडल्स देखने में बिल्कुल असली खिलौनों जैसे लगते हैं। कई भारतीय क्रिएटर्स ने इस फीचर को और भी क्रिएटिव बनाकर इस्तेमाल करना शुरू किया है। कोई इसे कार्टून अवतार में बदल रहा है, कोई कलेक्टेबल बॉक्स बना रहा है तो कोई खुद को पुराने 16-Bit वीडियो गेम कैरेक्टर के रूप में दिखा रहा है। यही क्रिएटिव ट्विस्ट इस ट्रेंड को खास बना रहा है।
ऐसे बनाएं अपना फ्री Nano Banana Figurine
अगर आप भी इस ट्रेंड को ट्राई करना चाहते हैं तो तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले आपको Google AI Studio पर जाना होगा जो Gemini ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां अपनी फोटो अपलोड करें और उसके साथ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें। गूगल ने इसके लिए एक ऑफिशियल प्रॉम्प्ट भी दिया है... "Create a 1/7 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style… placed on a computer desk… with a toy packaging box printed with original artwork." बस इतना करने के बाद “Generate” पर क्लिक करें और कुछ सेकंड में आपका फिगरिन तैयार हो जाएगा। अगर रिजल्ट आपकी पसंद का न हो तो आप प्रॉम्प्ट बदलकर फिर से ट्राय कर सकते हैं। इसके अलावा लोग 16-Bit गेम मोड और 3D होलोग्राम मोड जैसे फन एक्सपेरिमेंट्स भी ट्राई कर रहे हैं, जिसमें सेल्फी और मूवी पोस्टर्स को यूनिक आर्ट में बदला जा रहा है।
भारत में क्यों तेजी से फैल रहा है ये ट्रेंड?
भारत की Gen Z और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह ट्रेंड ऑनलाइन क्रिएटिविटी दिखाने का नया तरीका बन गया है। मुफ्त, आसान और सोशल मीडिया पर शेयर करने करने के कारण लोग तेजी से इसे अपना रहे हैं। जब आपके पास कुछ ही सेकंड में खिलौने जैसे मिनी वर्जन या वीडियो गेम स्टाइल आर्टवर्क बनाने का मौका हो, तो सोशल मीडिया पर धूम मचना लाजमी है। यही वजह है कि नैनो बनाना AI ट्रेंड देशभर में सबसे तेजी से वायरल होने वाला ट्रेंड बन चुका है। अब जैसे-जैसे सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर इसमें शामिल हो रहे हैं, यह क्रेज आने वाले हफ्तों तक सोशल मीडिया फीड्स पर छाया रहेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।