Patym में नई UPI ID जोड़ना है बहुत आसान, जानें तरीका
Paytm में यूजर्स अपनी पंसद की नई यूपीआई आईडी ऐड कर सकते हैं। यह आपकी प्राइमरी UPI ID बन जाएगी।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 10, 2023, 04:36 PM (IST)
हाइलाइट
- Paytm पर नई UPI ID जोड़ने के लिए सेटिंग में जाना होगा।
- यूजर कभी भी अपनी आईडी को एडिट या रिमूव कर सकते हैं।
- पुरानी आईडी अन्य पेटीएम यूजर्स को नहीं दिखाई देगी।
Paytm यूजर्स को मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। मोबाइल रिचार्ज करने से लेकर बिजली बिल पे करने तक, लोग इस ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए काफी कुछ कर सकते हैं। ऐप पर Unified Payment Interface (UPI) के जरिए बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लोगों को ऐप द्वारा एक UPI ID दी जाती है। हालांकि, आप अपनी इच्छा के अनुसार कभी भी कोई नई UPI ID ऐड कर सकते हैं।
Paytm में ऐसे ऐड करें UPI ID
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Paytm ऐप ओपन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कर दें।
- अब मेन्यू में आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और UPI and Payment Settings ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- फिर से स्क्रॉल डाउन करें और Other settings में जाकर Manage UPI IDs के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- यहां पर Add New UPI ID बटन पर क्लिक करें।
- अब आ रहे सभी ऑप्शन में से अपनी पसंद की UPI ID सिलेक्ट करें। फिर Proceed बटन पर क्लिक कर दें।
- आपकी नई UPI ID प्राइमरी आईडी के रूप में सेट हो जाएगी। पुरानी आई किसीको भी नहीं दिखाई देगी।
- आप अपनी अच्छा के अनुसार, कभी भी नई आईडी को एडिट या हटा सकते हैं।
अगर आप नई UPI आईडी के फायदे के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि एक नई प्राइमरी यूपीआई आईडी जोड़ने से आप अपना फोन नंबर छुपा सकते हैं, जो कि डिफॉल्ट नंबर में हो सकता है। यह कदम यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आपका नंबर प्राइवेट रहे और कोई उसका गलत यूज नहीं कर पाए।
क्या है UPI ID?
बता दें कि UPI आईडी आपके बैंक खाते का एक यूनिक पता है, जिसका यूज ऑनलाइन पेमेंट भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। यूपीआई आईडी (बैंक खाते से जुड़े) वाले यूजर्स बैंक अकाउंट संख्या या ब्राच के नाम जैसे विवरण का खुलासा किए बिना एक दूसरे के बीच लेनदेन कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।